{"_id":"593ea1921126f465358b459d","slug":"171497276818-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषक दल ने चीनी मिल में किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषक दल ने चीनी मिल में किया धरना प्रदर्शन
Updated Mon, 12 Jun 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)।
गन्ना किसानों के बकाया मूल्य का भुगतान न होने सहित कई मांगों को लेकर भारतीय कृषक दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को चीनी मिल प्रबंधक कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। तीन घंटे तक चले धरना प्रदर्शन के बाद मिल प्रशासन की ओर से सभी मांगों के निराकरण का आश्वासन मिलने पर धरना समाप्त किया गया।
भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद कुमार यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व गन्ना किसानों ने सुबह 10 बजे चीनी मिल के अंदर प्रबंधक के कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान चीनी मिल प्रबंधक अतुल खन्ना को गन्ना किसानों की समस्याओं से संबंधित छह सूत्री मांग पत्र सौंपते हुए तत्काल समस्याओं के निस्तारण की मांग की। मांग पत्र मिलने के बाद प्रधान प्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से वार्ता करते हुए सभी छह बिंदुओं पर सहानुभूतिपूर्वक निर्णय लेते हुए तत्काल सभी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। समस्याओं के निराकरण हेतु गन्ना पर्यवेक्षक को क्रय केंद्र हैदरपुर से संबंधित सभी गांवों का गन्ना सर्वे समय से पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया। गन्ना मूल्य भुगतान के बारे में मिल प्रबंधक ने कहा कि चीनी मिल का 82 प्रतिशत गन्ना मूल्य भुगतान किया जा चुका है अवशेष गन्ना मूल्य का भुगतान उपलब्ध चीनी का विक्रय करने व संघ और शासन से वित्तीय सहायता प्राप्त होने पर प्राथमिकता के अनुसार भुगतान किया जाएगा। पूर्व में बनी सड़कों की मरम्मत के लिए ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक और गन्ना विकास परिषद को निर्देशित कर दिया गया है, समस्त गन्ना पर्यवेक्षकों एवं गन्ना विकास निरीक्षकों को सत्र 2017-18 हेतु गन्ना सर्वेक्षण का कार्य सही ढंग से सुनिश्चित किए जाने हेतु निर्देश पारित कर दिए गए हैं। मिल प्रबंधक ने अन्य सभी मांगों के तत्काल निराकरण का आश्वासन दिया। तब जाकर धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ।