{"_id":"22134dbdca140e53bb971deab7d2aed9","slug":"17-of-defaulter-cut-the-connection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 बाकीदार के काटे कनेक्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 बाकीदार के काटे कनेक्शन
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 15 Jan 2016 06:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग के अभियंताओं और कर्मचारियों की टीम ने शुक्रवार को शहर के मोहल्ला चौभुर्जी और खलीलशर्की में कनेक्शन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बकाया बिजली देय जमा नहीं करने वाले 17 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए और सात उपभोक्ताओं ने पेनाल्टी समेत 2.50 लाख रुपये बिजली राजस्व वसूला। चौभुर्जी में एक अन्य उपभोक्ता द्वारा काटा गया कनेक्शन अनधिकृत रूप से जोड़ लिए जाने पर उसके विरुद्ध चौक कोतवाली में विद्युत अधिनियम की धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
वित्त वर्ष की समाप्ति में ढाई माह शेष बचा होने के बावजूद लक्ष्य के सापेक्ष बकाया धनराशि की वसूली नहीं होते देख पॉवर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक ने पिछले दिनों लखनऊ में सभी जोन के मुख्य अभियंताओं के साथ बैठक करके उन्हें बकाया उपभोक्ताओं के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाकर उनके कनेक्शन काटने के निर्देश दिए थे। इसके अनुपालन में अधीक्षण अभियंता आरके अग्रवाल ने सभी वितरण खंडों के एक्सईएन को कनेक्शन चेकिंग में तेजी लाने के निर्देश दिए।
एसई के निर्देश पर बहादुरगंज और हथौड़ा पॉवर सब स्टेशनों के प्रभारी जेई शैलेंद्र पांडेय ने चेकिंग के लिए दो टीमें गठित करके उन्हें एक साथ रवाना की। एक टीम ने चौभुर्जी और दूसरी ने खलीलशर्की मोहल्ले मेें धावा बोला। दोनों टीमों ने करीब दो सौ से अधिक घरों और दुकानों पर जाकर संबंधित कनेक्शनों के भुगतान किए गए बिजली बिल चेक किए। इस दौरान 17 ऐसे कनेक्शन पाए गए जिनके बिल लंबे समय से जमा नहीं किए गए थे।
विज्ञापन
संबंधित कनेक्शन धारकों से बकाया रकम जमा करने को कहा गया, लेकिन उनके असमर्थता जताने पर सभी कनेक्शन काट दिए गए। खास यह रहा कि कनेक्शन कटते देख सात अन्य बाकीदार उपभोक्ताओं ने मौके पर ही 2.50 लाख रुपये जमा कराकर अपने कनेक्शन कटने से बचा लिए। चेकिंग टीम ने चौभुर्जी में एक ऐसा कनेक्शन चालू हालत में पकड़ा जो बकाया जमा नहीं करने पर काट दिया गया था। इस मामले में संबंधित उपभोक्ता के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। चेकिंग में टीजी-टू सत्येंद्र कुमार व राकेश कुमार, अब्बास मियां, अजमत, हरिओम, राजीव कुमार, मनीष कुमार आदि कर्मचारी शामिल रहे।