फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   164 people have lost their lives in 307 accidents since January

Shahjahanpur News: जनवरी से अब तक 307 हादसों में चली गई 164 लोगों की जान

Wed, 07 May 2025 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
164 people have lost their lives in 307 accidents since January
शाहजहांपुर। सुरक्षा नियमों के पालन में लापरवाही जिंदगी पर भारी पड़ रही है। हादसों में वर्ष 2025 में जनवरी से अब तक 307 हादसे हुए। इनमें 164 लोगों की जान जा चुकी है। 240 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

जनवरी में हुए 59 हादसों में 36 लोगों की जान गई, जबकि 30 लोग घायल हुए। फरवरी में हुए 72 हादसों में 39 लोगों की मौत और 59 लोग घायल हुए। मार्च में हुए 111 हादसों में 54 लोगों की जान गई और 74 लोग घायल हुए। अप्रैल में हुए 57 हादसों में 21 लोगों की मौत हुई और 63 लोग घायल हुए।
विज्ञापन

मई के छह दिन में हुए आठ हादसों में 14 लोगों की मौत और पांच लोग घायल हुए हैं। इससे साफ है कि लोग यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। लोगों को अपनी जिंदगी की रक्षा करने के लिए जागरूक होने की जरूरत है। लोगों की लापरवाही का खामियाजा उनके परिवार को भी भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले कुछ वर्षों की बात करें तो वर्ष 2023 में 809 हादसे हुए और 414 लोगों की मौत हुई। वर्ष 2024 में 883 हादसे हुए और 450 लोगों की जान गई थी। यातायात प्रभारी विनय पांडेय ने बताया कि हादसों में कमी लाने के लिए समय-समय पर कार्यक्रम कर लोगों को जागरूक किया जाता है। अपील है कि यातायात के नियमों का पालन कर अपनी व दूसरों की जिंदगी की सुरक्षा करें।

ये बरतें सावधानियां



- दो पहिया चालक हेल्मेट पहनकर वाहन चलाएं।
- चौपहिया वाहन सवार सीट-बेल्ट जरूर लगाएं।

- सड़क पार करने के दौरान दाएं, बाएं जरूर देखें।
- मुड़ने, रुकने या सड़क पर लाइन बदलने से पहले संकेत दें।
- वाहन चलाते समय नशीली वस्तुओं का सेवन न करें।
- वाहन से चलते समय शरीर का भाग बाहर न निकालें।
- ओवरटेक न करें और निर्धारित गति से तेज वाहन न चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed