फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   लघु व सीमांत कृषकों की सूची तैयार करने के निर्देश

लघु व सीमांत कृषकों की सूची तैयार करने के निर्देश

Mon, 04 Feb 2019 06:54 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 04 Feb 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
लघु व सीमांत कृषकों की सूची तैयार करने के निर्देश
तिलहर। तहसील सभागार में एसडीएम मोइन उल इस्लाम ने तहसील के कानूनगो और लेखपालों की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी लेखपाल अपने क्षेत्र में लघु व सीमांत कृषकों का शीघ्र चयन करके उनकी सूची उपलब्ध कराएं, ताकि उन्हें शासन के द्वारा छह हजार की दी जाने वाली सुविधा का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि लघु सीमांत कृषकों के मोबाइल नंबर और बैंक खाता नंबर सूची के साथ उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने नौ फरवरी को ओसीएफ ग्राउंड में सामूहिक विवाह योजना के आयोजन में पात्र व्यक्तियों का चयन किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि ब्लॉक स्तर पर जो सूचियां विवाह योग्य बनाई गई हैं, उनका सत्यापन सभी लेखपाल अपने स्तर से कर लें।
विज्ञापन

एसडीएम ने न्याय पंचायत स्तर पर बनाई जा रही गोशालाओं के लिए ग्राम स्तरीय कमेटी का गठन शीघ्र किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही राशन कार्डों का ग्राम पंचायत स्तर पर सत्यापन किए जाने के भी निर्देश दिए। एसडीएम ने सभी लेखपालों से कहा कि क्षेत्र में पोलिंग बूथों पर कराई गई पेंटिंग व अन्य किसी प्रकार की कोई खामी है तो उसका फोटो अपलोड करके तत्काल प्रेषित करें। उन्होंने होने वाली बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी पर लगाए गए लेखपालों से नकल विहीन परीक्षा को संपन्न कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर नवागत तहसीलदार मोनालिसा जौहरी ने सभी लेखपाल कानूनगो से परिचय किया और सभी को शासन की मंशा के अनुरूप कार्य किए जाने को निर्देशित किया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार राजेश्वर सिंह यादव, कानूनगो सर्वेश मिश्रा, हरि सिंह, पवन सिंह, सूर्यपाल वर्मा, प्रेमचंद,अनुराग शर्मा सहित तमाम महिला पुरुष लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed