फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   हादसे में घायल आशा संगिनी ने तोड़ा दम

हादसे में घायल आशा संगिनी ने तोड़ा दम

Sun, 03 Feb 2019 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
हादसे में घायल आशा संगिनी ने तोड़ा दम

विज्ञापन
हादसे में घायल आशा संगिनी ने तोड़ा दम
शाहजहांपुर/मुड़िया पमार। ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर शुक्रवार सुबह घायल हुई आशा संगिनी ने देर रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव तेरा निवासी दयाराम की बेटी 35 वर्षीय रूपरानी आशा संगिनी के पद पर कार्यरत थी। शुक्रवार सुबह वह अपने भाई 45 वर्षीय अनिल कुमार के साथ बाइक से शाहजहांपुर जाने के लिए निकली थीं। बाइक रास्ते में गांव काजीपुर में पालेसर के पास पहुंची, तभी पीछे से आए ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को चपेट में ले लिया। इससे रूपरानी ट्रॉली के पहिये के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनके भाई अनिल मामूली रूप से चोटिल हो गए। उन्हें परिजन जिला अस्पताल लेकर गए। जहां देर रात करीब 11 बजे इलाज के दौरान रूपरानी ने दम तोड़ दिया। भाई राहुल ने बताया कि रूपरानी की शादी निगोही में हुई थी। दस वर्ष पहले पति से अनबन होने के कारण तलाक ले लिया था। इस वजह से वह मायके में रह रहीं थीं और आशा संगिनी के पद पर कार्यरत थीं। घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed