{"_id":"5ba68093867a55013270f61c","slug":"161537638547-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी घायल
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-24,पोस्टमार्टम हाउस पर खड़े मृतक वेदराम के परिजन। अमर उजाला
स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत
पत्नी घायल, दसवां संस्कार से लौटते समय हाईवे पर हादसा
हेलमेट नहीं लगाने से सिर में चोट लगने पर चली गई जान
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। नेशनल हाईवे पर नगरिया मोड़ के पास शुक्रवार शाम स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। बाइक सवार ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात दम तोड़ा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
हरदोई के थाना शाहाबाद क्षेत्र के गांव रेभा मुरादपुर निवासी 55 वर्षीय वेदराम के चचेरे भाई कप्तान का दसवां संस्कार तिलहर के गांव अजीजपुर नौगवां में था। वह पत्नी मीना देवी के साथ अजीजपुर नौगवां आए और दसवां संस्कार में शामिल होने के बाद शुक्रवार देर शाम बाइक से घर के लिए चल दिए। रात करीब सात बजे उनकी बाइक को हाईवे पर नगरिया मोड़ के पास स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वेदराम हेलमेट नहीं लगाए थे, इसलिए उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान देर रात वेदराम ने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी को इलाज के बाद परिजन घर लिए गए। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो बेटे रामवीर और रामदेव हैं। एक बेटी दयावती है, उसकी शादी हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।