फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   कस्तूरबा छात्रावास और किशोर गृह पर अफसरों का छापा

कस्तूरबा छात्रावास और किशोर गृह पर अफसरों का छापा

Wed, 08 Aug 2018 12:14 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
कस्तूरबा छात्रावास और किशोर गृह पर अफसरों का छापा
कस्तूरबा छात्रावास और किशोर गृह पर अफसरों का छापा
विज्ञापन

बालिकाओं की कराई काउंसलिंग, किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। मुजफ्फरपुर और देवरिया के बालिका गृहों में दुष्कर्म की शर्मनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन के स्तर से बालिकाओं के रहने के ठिकानों पर सुरक्षा व्यवस्था की जांच का अभियान मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रखा गया। डीएम अमृत त्रिपाठी के निर्देश पर एसडीएम सदर रामजी मिश्रा ने पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर बलदेव सिंह खनेड़ा के साथ भावल खेड़ा ब्लॉक के गांव बेहटी जाकर वहां के कस्तूरबा स्कूल के छात्रावास में सुरक्षा व्यवस्थाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया और बालिकाओं की काउंसलिंग कराई। बाद मेें अधिकारियों ने राजकीय किशोर गृह पर छापा मारा और वहां के वार्डन को संवासी बच्चों के पतों का सत्यापन कराकर उन्हें उनके घर भिजवाने की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने कस्तूरबा छात्रावास की जांच करने पर पाया कि वहां 100 बालिकाएं रहकर पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने भांवलखेड़ा पीएचसी की डॉ. जीवन ज्योति और बाल विकास विभाग की सीडीपीओ कमलेश को भी वहीं बुलवा लिया और उनसे बालिकाओं की काउंसलिंग कराकर उनसे यह जानने का प्रयास किया कि छात्रावास में कभी किसी स्तर से अनधिकृत प्रवेश की चेष्टा तो नहीं की गई। डॉ. जीवन ज्योति ने बालिकाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। सीडीपीओ ने बालिकाओं के खान पान की जांच की।
विज्ञापन

हालांकि, छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था ठीक पाई गई। इसके बावजूद सीओ खनेड़ा ने थाना सेहरामऊ दक्षिणी के प्रभारी निरीक्षक को रात में डायल 100 की एक गाड़ी छात्रावास के पास खड़ी कराने के निर्देश दिए। सुरक्षा के लिहाज से हास्टल वार्डन को एसडीएम ने सीसीटीवी कैमरे भी लगवाने के निर्देश दिए। बाद में अधिकारियों की टीम नेे नवादा इंदेपुर जाकर वहां के राजकीय किशोर गृह पर छापा मारा। एसडीएम ने बताया कि वहां 22 बच्चे पंजीकृत पाए गए और सभी मौके पर मौजूद मिले। इनमें कई बच्चे अनाथ हैं। वहां के अधीक्षक से कहा गया कि जिन बच्चों के घरों के बारे में जानकारी मिल गई है, उनके पतों की पुष्टि कराकर संबंधित बच्चों को उनके घर भिजवाने की व्यवस्था कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed