{"_id":"5b3bbcfe4f1c1b94288b46b6","slug":"161530641662-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित, एफआईआर के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित, एफआईआर के निर्देश
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपस्थित ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित
एफआईआर के निर्देश, डीएम ने पूर्ति कार्यालय का किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
तिलहर/जैतीपुर। डीएम अमृत त्रिपाठी मंगलवार को समाधान दिवस के बाद वह जैतीपुर ब्लॉक कार्यालय पहुंचे और यहां गैर हाजिर मिले ग्राम पंचायत अधिकारी अशोक गंगवार को निलंबित कर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश डीपीआरओ को दिए। एडीओ पंचायत विजय सिंह तोमर से संबंधित अधिकारी की ग्राम पंचायतों को ब्लॉक के अन्य अधिकारियों को देने के निर्देश दिए। इधर तहसील स्थित पूर्ति कार्यालय में पहुंचे डीएम ने कार्यालय का निरीक्षण करते हुए गत तीन माह में निरस्त किए गए और नए बनाए गए सभी राशन कार्डो की सूची तलब की और खामियां पाए जाने पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जैतीपुर में बैठक के दौरान डीएम ने पांच ग्राम प्रधानों के गैर हाजिर होने पर नाराजगी जताई और उन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने ऑनलाइन आ रही शौचालय निर्माण की शिकायतों और गांव में फैली गंदगी पर नाराजगी जताई। डीएम ने ग्राम पंचायत अधिकारियों और प्रधानों को दो अक्तूबर तक शौचालय निर्माण कराने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष अमर सिंह को दो दिन में ब्लॉक के सामने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इस दौरान उप जिलाधकारी सत्यप्रिय सिंह, सीओ मंगल सिंह रावत, डीपीआरओ खंड विकास अधिकारी हरिशंकर, सहायक विकास अधिकारी विजय सिंह तोमर, महेश कांत पांडेय आदि मौजूद रहे।
तिलहर स्थित पूर्ति कार्यालय में डीएम ने कहा कि एक जुलाई से 11 अगस्त तक गरीब के लिए अन्न योजना कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें सभी पात्रों को राशन कार्ड बना कर दिए जाएंगे और उनका वितरण छह से 11 अगस्त के मध्य शिविर लगाकर किया जाएगा। चेतावनी दी कि यदि अपात्रों को राशन कार्ड जारी करने का मामला जांच में सही पाया गया तो संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इसकी जांच एसडीएम सत्यप्रिय सिंह को देते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी पूरन सिंह चौहान, पूर्ति निरीक्षक महेश कुमार सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।