{"_id":"5a9bf2164f1c1b3f658b5ccc","slug":"161520169494-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी से मारपीट में पांच सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी से मारपीट में पांच सिपाही निलंबित
Updated Sun, 04 Mar 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। कलान में शनिवार को व्यापारी और उसकी पत्नी और भाई को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने के मामले में एसपी के आदेश पर सदर कोतवाली में मारपीट और लूट आदि की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं इस मामले में एसपी ने पांच आरोपी सिपाहियों को निलंबित कर दिया है, जबकि कंप्यूटर ऑपरेटर के निलंबन की संस्तुति लखनऊ कंप्यूटर सेल एसपी के पास भेजी गई है। वहीं पूरे मामले की जांच सीओ जलालाबाद व क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है।
शनिवार को होली के हुड़दंग के साथ परौर के सिपाहियों की ओर से किए गए गदर और व्यापारी सुशील कुमार गुप्ता के साथ मारपीट का मामला जब एसपी केबी सिंह के पास पहुंचा तो उन्होंने पीड़ित व्यापारी की तहरीर के आधार पर एक सिपाही अभिषेक राणा और एक अज्ञात के खिलाफ सदर कोतवाली में मारपीट, लूट आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी। व्यापारी का आरोप है कि उसके रुपये भी लूट लिए गए। इस मामले में कलान एसओ आशुतोष कुमार और परौर एसओ ओपी गौतम से जानकारी की गई तो पता चला कि सुशील के साथ हुए विवाद के दौरान परौर थाने के सिपाही रवि कुमार, विशवेंद्र, विक्रांत, विनीत, वटकेश्वर, कंप्यूटर ऑपरेटर सौरभ वाजपेयी मौजूद थे। दोनों थानाध्यक्षों की रिपोर्ट के आधार पर पांच सिपाहियों को एसपी केबी सिंह ने निलंबित कर दिया। जबकि कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर तैनात सिपाही सौरभ वाजपेयी के निलंबन की संस्तुति की रिपोर्ट कंप्यूटर सेल एसपी को भेज दी है। मामले की जांच सीओ जलालाबाद बलदेव सिंह खनेड़ा व क्राइम ब्रांच प्रभारी ओमपाल सिंह को सौंपी गई है। वहीं एसएसआई रामनरेश यादव ने बताया कि यहां सदर कोतवाली में मुकदमा निल पर दर्ज करके कलान थाने ट्रांसफर कर दिया है। मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है।
कलान में शनिवार को हुए विवाद मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पांच सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि कंप्यूटर ऑपरेटर सिपाही के निलंबन की संस्तुति लखनऊ कंप्यूटर सेल एसपी को भेजी गई है। मामले की जांच सीओ जलालाबाद व क्राइम ब्रांच से कराई जा रही है।
विज्ञापन
केबी सिंह, एसपी