फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने सामूहिक अवकाश लेकर दिया धरना

मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने सामूहिक अवकाश लेकर दिया धरना

Sat, 19 Aug 2017 06:43 PM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने सामूहिक अवकाश लेकर दिया धरना
शाहजहांपुर। मेरठ के मंडलायुक्त द्वारा वहां की सदर तहसील कर्मचारियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के विरोध में मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर कर्मचारियों ने शनिवार को सामूहिक अवकाश लेकर कलक्ट्रेट में धरना दिया। उन्होंने डीएम के माध्यम से मुख्य सचिव को भेजे ज्ञापन में मंडलायुक्त का तबादला कर दर्ज कराई गई रिपोर्ट वापस नहीं लिए जाने पर बेमियादी हड़ताल शुरू करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

धरना के दौरान कर्मचारियों की बैठक को संबोेधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार अग्निहोेत्री ने कहा कि किसी कर्मचारी के विरुद्ध कदाचार की शिकायतें मिलने पर उनके विरुद्ध कार्यवाही को पूर्व में जारी हो चुके दो शासनादेशों में व्यवस्था दी गई है लेकिन मेरठ के मंडलायुक्त ने उसका उल्लंघन करके कर्मचारियों के प्रति अमानवीय व्यवहार किया। जिला मंत्री गोपाल सिंह ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार ने जल्द उचित निर्णय नहीं किया तो प्रदेश के कलक्ट्रेट कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य हो जाएंगे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बाजपेयी ने कहा कि हड़ताल शुरू होने पर जनहित और शासकीय कार्य बाधित होने की दशा में सरकार की जवाबदेही होगी। धरना और बैठक में दिनेश दीक्षित, अश्विनी अवस्थी, शफीक उर रहमान खां, सलीम खां, राजीव देेव पांडेय, अश्विनी त्रिपाठी, योगेश अग्रवाल, यूनुस अली, विशाल सक्सेना, पुष्पा श्रीवास्तव, सुधा मिश्रा, लक्ष्मी देवी, रेखा श्रीवास्तव, अरविंद कुमार, शालिनी श्रीवास्तव, पवन वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed