{"_id":"596b674b4f1c1bb6768b4de2","slug":"161500211019-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत कुतुआपुर के खातों के संचालन पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत कुतुआपुर के खातों के संचालन पर रोक
Updated Sun, 16 Jul 2017 06:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेहरामऊ दक्षिणी (शाहजहांपुर)। ग्राम पंचायत कुतुआपुर में प्रधान द्वारा शासकीय धनराशि का गबन एवं अनियमितताएं पाए जाने पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम पंचायत के कुछ खातों को छोड़कर अन्य खातों के संचालन पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है
विकासखंड भावलखेडा के ग्राम पंचायत कुतुआपुर के प्रधान अजमेरी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए गांव में चारागाह की भूमि पर कब्जाकर भट्टा स्वामियों को मिट्टी बेचकर अवैध खनन कराने, ग्राम सभा की भूमि पर खडे 36 पेड़ों के अवैध कटान, गांव की जनता से शौचालय एवं आवास के नाम पर अवैध वसूली, ग्राम सभा की सैकडों वीघा भूमि पर गेहूं, मसूर की फसल उगाकर रातो रात गहाई कराने के आरोप ग्रामीणों ने लगाए थे। इसकी जांच एसडीएम सदर रामजी मिश्रा से कराई गई थी। आरोप सही पाए जाने पर एसडीएम सदर ने अजमेरी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की संस्तुति सहित पत्रावली जिला पंचायत राज अधिकारी को प्रेषित कर दी। मामले को गंभीरता को देखते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम पंचायत के मिड डे मील, मनरेगा व स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के खातों, को छोड़कर ग्राम पंचायत निधि आदि खातों के संचालन पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है।