फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   16045 candidates increased for UP board exam

Shahjahanpur News: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए बढ़े 16045 परीक्षार्थी

Sat, 10 Dec 2022 06:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
16045 candidates increased for UP board exam
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्र-छात्राओं की संख्या 16045 बढ़ गई है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार हाईस्कूल में 8581 और इंटरमीडिएट में 7464 अधिक विद्यार्थी बैंठेंगे। अब पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 87205 हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी-मार्च 2023 में होना प्रस्तावित हैं। इसके लिए छात्र-छात्राओं का पंजीकरण हो चुका है। हाईस्कूल में 46830 और इंटरमीडिएट के लिए 40375 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इस तरह से पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या 87205 हैं, जबकि पिछले वर्ष यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए 71161 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें हाईस्कूल के 38249 व इंटरमीडिएट में 32911 ने पंजीकरण कराया था। इस साल 16045 परीक्षार्थी बढ़े हैं।
विज्ञापन

पिछले साल हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में पंजीकृत विद्यार्थियों के लिए 129 केंद्र बनाए गए थे। इस बार इनकी संख्या 150 से अधिक हो सकती हैं। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए केंद्रों के निर्धारण का इंतजार हैं। केंद्र बनाए जाने को लेकर स्कूलों से मांगा गया डाटा अपलोड करवा दिया गया है। केंद्रों का निर्धारण ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस शौकीन सिंह यादव ने बताया कि यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। परीक्षा के लिए केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है, जोकि ऑनलाइन होगा। यूपी बोर्ड में इस बार 87205 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल के 46830 और इंटरमीडिएट के 40375 छात्र-छात्राएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed