{"_id":"577d51514f1c1bd7497fa447","slug":"16-aadhti-noticed","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने जारी किया 16 आढ़तियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने जारी किया 16 आढ़तियों को नोटिस
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Thu, 07 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां मंडी परिसर में आढ़त कर रहे व्यापारी और श्रमिक किसानों से अनाज की सीधी खरीद पर रोक लगाए जाने की मांग को लेकर काफी समय से अधिकारियों को ज्ञापन आदि दे रहे थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। व्यापारियों का आरोप था कि किसानों से सीधी खरीद के चलते अनाज मंडी परिसर में नहीं आ रहा है, जिससे व्यापार चौपट हो गया है। कार्रवाई नहीं होने पर मंडी के श्रमिकों ने मंगलवार से मंडी के दोनों गेटों में ताला जड़ दिया था और धरना प्रदर्शन पर बैठ गए थे। गल्ला व्यापार संघ ने श्रमिकों के आंदोलन का समर्थन करते हुए धरना प्रदर्शन में भाग लिया था।
इस संबंध में एसडीएम रामशंकर ने बताया कि नाहिल कर शक्ति ट्रेडिंग कंपनी, मैसर्स शोभित कुमार तरूण कुमार, गुरूनानक देव ट्रेडिंग कंपनी, मैसर्स अरूण कुमार मुनीश कुमार, बहेड़स कनपारा की सीता ट्रेडिंग कंपनी, नबावपुर गंगा की प्रमोद एंड कंपनी, ब्योर की दुर्गा ट्रेडर्स, मुड़िया मोड़ की बाबा गौरीशंकर ट्रेडिंग कंपनी, गंगसरा की बालाजी ट्रेडिंग कंपनी, गोविंद इंटरप्राइजेज, चौसेड़ा की अमर जोशन खाद्यान्न भंडार, अंबे ट्रेडर्स, नगरिया प्रयोगपुर की निकिता ट्रेडिंग कंपनी, बड़ागांव की मनाली ट्रेडिंग कंपनी, पुवायां की शिव शक्ति ट्रेडर्स, गुटैया की बालाजी ट्रेडिंग कंपनी, धारा की बीके ट्रेडर्स, मझिगवां चौराहे की जय संतोषी ट्रेडिंग कंपनी, गुटैया गंगसरा की तिरूपति बालाजी ट्रेडिंग कंपनी को नोटिस जारी किया गया है।
नोटिस में कहा गया है कि उच्च न्यायालय के आदेश और मंडी अधिसूचना के तहत नोटिस जारी की गई फर्मों के स्वामी एक सप्ताह के अंदर कृषि उत्पाद क्रय विक्रय प्रधान मंडी स्थल में करना सुनिश्चित करें। ऐसा नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए लाइसेंस को निलंबित कर दिया जाएगा।