फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   अगले बीस दिन मुश्किल भरा होगा रेलवे का सफर

अगले बीस दिन मुश्किल भरा होगा रेलवे का सफर

Mon, 03 Jun 2019 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
अगले बीस दिन मुश्किल भरा होगा रेलवे का सफर
डेमो - फोटो : डेमो
शाहजहांपुर। अगले बीस दिन तक रेलवे का सफर मुश्किल भरा रह सकता है। सद्भावना समेत कई ट्रेनें छह जून से रद्द रहेंगी। सोमवार से शुरू हुए इंटरलॉकिंग कार्य के चलते यह समस्या होगी। इस दौरान बिहार की ओर जाने और आने वाली ट्रेनें प्रभावित होंगी। कई ट्रेनों को देरी से चलाया जाएगा। कुछ को रद्द किया जाएगा और कुछ के रूट बदले जाएंगे।
विज्ञापन

छह जून तक चलने वाले रेलवे के परिचालन सप्ताह के दौरान उत्तर रेलवे के सभी रेल मंडल अपने-अपने मंडल में ट्रेनों को राइट टाइम चलाने की कोशिश करेंगे। इस बीच बिहार के दानापुर समेत कई स्टेशनों पर इंटरलॉकिंग काम शुरू होने से ट्रेनों की चाल बिगड़ेगी। उत्तर रेलवे ने दानापुर रेल मंडल में इंटरलॉकिंग काम के चलते 25 मई को ही निरस्त और रूट बदल कर चलाई जाने वाली ट्रेनों की सूची जारी कर दी थी। यह स्थिति 22 जून तक बनी रहेगी। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना होगा। बिहार होकर आने वाली ट्रेनें देरी से आएंगी। नई दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी, मालदा टाउन, पंजाब मेल, लालगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस का इस दौरान टाइम टेबल डगमगाया हुआ रहेगा। इसके चलते अमृतसर-सहरसा के बीच चलने वाली गरीब रथ रविवार को रद्द रही। सोमवार से अपर लाइन की ट्रेनों पर असर दिखने लगा।
विज्ञापन


जून में ये ट्रेनें होंगी प्रभावित
- 13119-13120 सियालदह-आनंद विहार सद्भावना एक्सप्रेस 7 से 18 जून तक और 22355-22356 पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 6 से 21 जून तक रद्द रहेगी। 12317-12318 कोलकाता-अमृतसर अकाल तख्त एक्सप्रेस 9 से 19 जून, 12327-12328 हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस 11 से 18 जून, 12369 हावड़ा-हरिद्वार कुंभ एक्सप्रेस नौ से 19 जून तक बिहार की ओर बदते हुए रूट से चलाई जाएंगी। 21 जून तक कुछ और ट्रेनें भी प्रभावित हो सकती हैं। डिविजनल ऑपरेटिंग मैनेजर प्रभाष राघव ने बताया कि दानापुर रेल मंडल में इंटरलॉकिंग का काम शुरू हुआ है। ऐसे में कुछ ट्रेन को निरस्त और कुछ को रूट बदल कर चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अप लाइन पर लिया गया डेढ़ घंटे का सेमी ब्लॉक
रोजा। रेलवे ने सोमवार को अपलाइन पर डेढ़ घंटे का सेमी ब्लॉक लेकर रेल ट्रैक के पत्थरों को सेट करने का काम किया। ब्लॉक दोपहर 2:15 से 3:35 बजे तक लिया गया। मुरादाबाद से आई ट्रैक मेंटिनेंस मशीन के जरिए ट्रैक पर यह काम किया गया। अप लाइन पर पत्थर डालने का काम पिछले दिनों पूरा किया गया था। अब तक पत्थर को सेट नहीं किया जा सका था।

मालगाड़ी के इंजन के सामने आई गाय
शाहजहांपुर। कचहरी हाल्ट के पास सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे डाउन लाइन पर एक गाय मालगाड़ी के इंजन के सामने आ गई। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लिए। मालगाड़ी आउटर पर होने की वजह से स्पीड काफी कम थी। ऐसे में गाय की जान बच गई। हादसे का असर ट्रेनों के संचालन पर नहीं हुआ।


दुर्गियाना, डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस को रोकना पड़ा
शाहजहांपुर। अप लाइन की 12355 दुर्गियाना और 15903 डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस को सोमवार को तकनीकी कारणों से रोकना पड़ा। दुर्गियाना एक्सप्रेस करीब 30 मिनट शाहजहांपुर और डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 20 मिनट तक रोजा जंक्शन पर खड़ी रही। लाइन क्लीयर मिलने के बाद दोनों ट्रेन को रवाना किया गया। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed