फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   नहर में डूबकर बालक की मौत

नहर में डूबकर बालक की मौत

Sun, 02 Jun 2019 07:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 07:19 PM IST
विज्ञापन
नहर में डूबकर बालक की मौत
सिंधौली/मुड़िया पमार (शाहजहांपुर)। दोस्तों के साथ नहाने गए छह वर्षीय बालक की नहर में डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव भटपुरा रसूलपुर में शनिवार शाम पांच बजे जियाउद्दीन का छह वर्षीय अरमान गांव के ही बच्चों के साथ नहर पर नहाने गया था। बाकी बच्चे नहाने के बाद वापस घर आ गए लेकिन अरमान वापस घर नहीं पहुंचा। देर शाम बालक के पिता और चाचा देखने के लिए नहर पर गए तो देखा कि नहर के किनारे उसके कपड़े और चप्पलें रखी हुई हैं लेकिन वह नहीं मिला। वह नहर के किनारे-किनारे काफी दूर तक गए लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग सका। उन्होंने वापस जाकर माहसिल से नहर का पानी बंद कराया और दोबारा जाकर देखा, तो रविवार सुबह पांच बजे अरमान का शव नहर में ही पुल के पास पड़ा हुआ था। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पूर्व प्रधान अनिल गुप्ता ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की कि अपने बच्चों को नहर और नदी में नहाने के लिए बिल्कुल न भेजें। उधर, कोतवाल राहुल सिंह ने बताया इस तरह की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed