फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   लक्ष्य निर्धारित कर पूरी इच्छा शक्ति से आगे बढ़ें छात्राएं

लक्ष्य निर्धारित कर पूरी इच्छा शक्ति से आगे बढ़ें छात्राएं

Thu, 07 Feb 2019 07:42 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 07 Feb 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
लक्ष्य निर्धारित कर पूरी इच्छा शक्ति से आगे बढ़ें छात्राएं
तिलहर। तिलहर के लाला बुलाकी दास-बाबू राम सहाय हिंदू महिला इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को अमर उजाला की अपराजिता-100 मिनिलयन स्माइल्स के तहत महिला सशक्तीकरण और व्यक्तित्व विकास पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। एसडीएम मोइनुल इस्लाम, तहसीलदार मोनालिसा जौहरी, प्रधानाचार्या सुनीता देवी ने छात्राओं को व्यक्तित्व विकास के टिप्स दिए। उनको बताया कि किस तरह वे अपनी क्षमताओं को पहचान कर इच्छा शक्ति के जरिए हर मुकाम हासिल करने में सक्षम हैं।
विज्ञापन

एसडीएम मोइनुल इस्लाम ने कहा कि अपराजिता का मतलब है जो कभी पराजित न हो। कई बार परिस्थितियां अनुकूल नहीं होतीं फिर भी हमें हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। छात्राएं लक्ष्य निर्धारित करके आगे बढें। किसी अन्याय को लेकर कभी खामोश न रहें। अपनी बात कहने और अनुचित का विरोध करने की हिम्मत जुटाएं। तहसीलदार मोनालिसा जौहरी ने कहा कि महिलाएं किसी से पीछे नहीं हैं। अपनी शक्ति को पहचानें और सशक्त व आर्थिक रूप से मजबूत बनें। कुछ ऐसा करें जो दूसरे हमसे प्रेरणा लें। छात्राओं से कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर पूरी इच्छा शक्ति से आगे बढ़ें तो निश्चित ही सफलता मिलेगी। उन्होंने छात्राओं के सवालों के जवाब भी दिए। प्रधानाचार्या सुनीता देवी ने भी छात्राओं को टिप्स दिए। बताया कि किस तरह से वे अपने व्यक्तित्व का विकास कर सफलता की ओर बढ़ सकती हैं। महिला अधिवक्ता रीता यादव, धूम सिंह यादव ने भी विचार रखे। कॉलेज स्टाफ में प्रीति शर्मा, इरमा, शोबी खान, महविश खान, रजिया, फिजा खान, शालिया खान, सैफी खान, राहत जहां, नीलम सक्सेना, विष्णु चंद्र सक्सेना आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन


कार्यशाला में महिला सशक्तीकरण से जुड़ी कई जानकारियां मिलीं। व्यक्तित्व विकास के बारे में पता लगा। इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। -नाजमीन, छात्रा

एसडीएम और तहसीलदार ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। व्यक्तित्व विकास के बारे में पता लगा। इस तरह के आयोजनों से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। -शहनीला, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं को काफी योजनाओं और उनकी सुरक्षा के लिए चल रहीं हेल्प लाइन के बारे में भी नहीं पता है। 1090, 181 के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी रखें। -उज्मा, छात्रा


मजबूत सामाजिक व्यवस्था के लिए महिलाओं को सशक्त और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना जरूरी है। इस तरह के कार्यक्रमों से कई जानकारियां मिलती हैं। -प्रिया, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed