फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   भाकपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में दिया धरना

भाकपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में दिया धरना

Tue, 05 Feb 2019 07:14 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 05 Feb 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
भाकपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में दिया धरना
शाहजहांपुर। जनहित की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर मंगलवार को कलक्ट्रेट में धरना दिया और सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। बाद में कार्यकर्ताओं का शिष्टमंडल सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार से मिला और उन्हें राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर सीपीआई की जिला कौंसिल के सह सचिव रामशंकर लाल ने कहा कि एक ओर हत्या, लूट और महिलाओं से अपराध बढ़ रहे हैं, वहीं गरीब तबके के लोगों को सरकार की नीतियां महंगाई और बेरोजगारी की ओर धकेल रही हैं। ज्ञापन में दैवी आपदा से फसली नुकसान का सामना करने वाले किसानों को मुआवजा देने, सड़कों पर छुट्टा घूमने वाले जानवरों को पशु आश्रय स्थल भिजवाने, बेरोजगार श्रमिकों को काम देने के लिए मनरेगा में उचित फंड की व्यवस्था करने, कृषि क्षेत्र के लिए बिजली की दरें यथावत रखने, गन्ना का बकाया भुगतान ब्याज सहित कराने आदि मांगों का उल्लेख किया गया है। धरना-प्रदर्शन में सीपीआई की राज्य कौंसिल के सदस्य सुरेश कुमार उर्फ नेताजी, पार्टी के जिला सचिव मोहम्मद सलीम, पद्मावती, रेखा, ईश्वरवती, रामभजन, हरी बाबू, रामदीन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed