{"_id":"5ba538da867a557ea65a5774","slug":"151537554650-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार बंदी का निर्णय व्यापारियों के उत्पीड़न का नतीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार बंदी का निर्णय व्यापारियों के उत्पीड़न का नतीजा
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 13 में।
बाजार बंदी का निर्णय व्यापारियाें के उत्पीड़न का नतीजा
पत्रकारों से वार्ता में बोले कंछल गुट के पदाधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कंछल गुट की जिला इकाई ने कंफेडरेशन ऑफ ट्रेडर्स के राष्ट्रीय आह्वान पर शुक्रवार को भारत बंद सफल बनाने को कमर कस ली है। संगठन के पदाधिकारियों ने बहादुरगंज के होटल स्थित कार्यालय मेें पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि बाजार बंदी का निर्णय सरकार के स्तर से व्यापारियों का उत्पीड़न किए जाने का नतीजा है।
इस मौके पर वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष/ जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों ने तमाम अवांछित कानून बनाकर व्यवसाय करना कठिन कर दिया है और इसीलिए हर ट्रेड का व्यापार मंदी के दौर से गुजर रहा है। जीएसटी की कमियां दूर नहीं हो पाईं कि सरकार की उदासीनता से पेट्रोलियम की दरें बढ़ने से हर क्षेत्र में महंगाई चरम पर पहुंच रही है। सरकार का ध्यान व्यापारी विरोधी नीतियों की ओर आकृष्ट कराने के लिए प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने भी शुक्रवार को प्रस्तावित बाजार बंदी का समर्थन किया है।
प्रदेश मंत्री नारायण दास अग्रवाल और प्रांतीय संगठन मंत्री मनोज खन्ना ने कहा कि शुक्रवार को संगठन के व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद रखने के साथ प्रधनमंत्री के नाम 11 सूत्री मांगपत्र भी भेजेंगे। पत्रकार वार्ता में प्रदेश मंत्री प्रभात रंजन पांडेय, नगर महामंत्री अमित शर्मा, उवैश हसन खां, कंचन गुप्ता आदि शामिल रहे।