फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बुखार से किराना व्यापारी की मौत, ग्रामीण क्षेत्र में नहीं कम हो रहा असर

बुखार से किराना व्यापारी की मौत, ग्रामीण क्षेत्र में नहीं कम हो रहा असर

Sat, 22 Sep 2018 12:00 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
बुखार से किराना व्यापारी की मौत, ग्रामीण क्षेत्र में नहीं कम हो रहा असर
बुखार से किराना व्यापारी की मौत
विज्ञापन

जिला अस्पताल में प्रतिदिन की अपेक्षा शुक्रवार को कम रही भीड़
फोटो-36,जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़। अमर उजाला
फोटो-37, मृतक अशोक कुमार का फाइल फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। जिले में फैले बुखार ने शुक्रवार को एक और जान ले ली। परिवार के लोग बुखार पीड़ित को लखनऊ ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उसने दम तोड़ दिया। हालांकि जिला अस्पताल में प्रतिदिन की अपेक्षा बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या कम थी लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी बुखार का असर बना हुआ है।

रोजा के गांव हथौड़ा निवासी 40 वर्षीय अशोक कुमार गांव में ही परचून की दुकान चलाते थे। उन्हें तीन दिन से बुखार आ रहा था। उन्होंने गांव में ही प्राइवेट डॉक्टर से दवा ली। मामूली सुधार होने पर वह लापरवाह हो गए। बृहस्पतिवार शाम को अचानक फिर से उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोग उन्हें लखनऊ ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं जिला अस्पताल में शुक्रवार को बुखार पीड़ित मरीजों की संख्या प्रतिदिन की अपेक्षा कम रही लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में बुखार का असर कम नहीं हो रहा है। जिला अस्पताल में अतिरिक्त बेड व जेई वार्ड में मरीज अभी भी भर्ती हैं। शुक्रवार को ट्रामा सेंटर में दोपहर दो बजे तक बुखार से पीड़ित 13 मरीज आए थे, जबकि बृहस्पतिवार को 27 मरीज बुखार से पीड़ित आए थे। हालांकि मोहर्रम की छुट्टी होने की वजह से भी तमाम मरीज जिला अस्पताल नहीं आ पाए। उन लोगों ने प्राइवेट में दवा ली।
विज्ञापन

----
गांव-गांव लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में दवा वितरण से बुखार का असर काफी हद तक कम हुआ है। उम्मीद है कि हम लोग जल्द ही बुखार के असर को और कम कर लेंगे।
डॉ. आरपी रावत, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed