फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हों युवा

आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हों युवा

Sun, 21 Jan 2018 06:25 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 06:25 PM IST
विज्ञापन
आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हों युवा
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक (आरएसएस) के तत्वावधान में ओसीएफ रामलीला मैदान में आयोजित राष्ट्र शक्ति समागम में हजारों युवाओं ने संघ के निर्धारित गणवेश में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण चंद्र ने युवाओं का आह्वान किया कि वे आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर देश को मजबूत बनाएं।
विज्ञापन

युवाओं ने अनुशासित और व्यवस्थित ढंग से पहले योगाभ्यास किया। इसके बाद मुख्य वक्ता कृष्ण चंद्र ने युवाओं को संबोधित कर कहा कि आतंकवादियों को कुछ राजनीतिक दलों का संरक्षण घोर निंदनीय है। इस घिनौनी राजनीति के चलते राष्ट्र कमजोर हो रहा है। कुछ राजनीतिक दल आतंकियों को छिपाने और उनके पक्ष में खड़े होकर देश की धरती को नापाक कर रहे हैं। आज हिंदुस्तान दुविधाओं के बीच जिंदा है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वह आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हो, क्योंकि धर्म और दलों से बढ़कर राष्ट्र है। पद्मावती फिल्म पर उन्होंने कहा कि फिल्मकार रानी पद्मिनी के शौर्य को अपमानित करने में जुटे हैं। चरित्रहीन और महिलाओं को अपमानित करने वालों की तुलना राजा रतन सिंह से की जा रही है। ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को इतिहास समझने की बहुत जरूरत है, नहीं तो वह गुमराह किए जाते रहेंगे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण चंद्र ने कहा कि मातृभूमि और हमारे राष्ट्रीय भगवाध्वज के लाखों क्रांतिकारियों ने बलिदान दिया। हम भारत माता के पुत्र हैं। इसलिए आपस में समरसता की भावना जागृत करना हमारा कर्तव्य है। इस दौरान मुख्य वक्ता ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस, स्वामी विवेकानंद, महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, इंदिरा गांधी के कई उदाहरण देकर युवाओं को भारतीय संस्कृति, धर्म, राष्ट्र की रक्षा करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शास्त्रों के अनुसार देश उत्तरायण की बेला में प्रगति कर रहा है। आज अमेरिका, जापान समेत तमाम देश हिंदुत्व को सराह रहे हैं। यह भारतीय संस्कृति का दम है कि जापान का प्रधानमंत्री यहां आकर मां गंगा की आरती कर रहा है। हमें अपनी संस्कृति अक्षुण्ण रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व ध्वजारोहण कर ध्वज वंदना की गई। प्रदीप ने गीत प्रस्तुत किया। ललित श्रीवास्तव ने योगाभ्यास कराया। विभाग कार्यवाह रवि मिश्रा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से ब्रज प्रांत के बौद्धिक प्रमुख देवराज, विभाग संघ चालक वीरेंद्र मिश्रा, विभाग प्रचारक कीर्ति कुमार, जिला संघ चालक कमलेश द्विवेदी, जिला प्रचारक कुलदीप, सह विभाग प्रचारक राजेश, धर्मेंद्र, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णा राज, विधायक मानवेंद्र सिंह, जयेश प्रसाद, राजाराम मिश्रा, स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय संयोजक अमितेश अमित आदि मौजूद रहे, जबकि व्यवस्था में कमल, श्याम सुुंदर, सारंग मिश्रा, संत कुमार, ऋषिपाल, ईशपाल सिंह, प्रभात कुमार, नरेंद्र देव, विश्वजीत, कुंवरपाल, सत्यम सिंह, अभिनव तिवारी, मदनेश, सुचित सेठ, सुनील तिवारी, यतींद्र, विश्वनाथ, कार्तिकेय, अंकुर सक्सेना, प्रदुल्य, राजेश अवस्थी, आशीष गुप्ता, यशस्वी आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed