फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ...अब समाज के लिए काम करेंगी नीलिमा

...अब समाज के लिए काम करेंगी नीलिमा

Mon, 06 Nov 2017 10:55 PM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
...अब समाज के लिए काम करेंगी नीलिमा
शाहजहांपुर। नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी नीलिमा प्रसाद ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य शहर की नगरपालिका को इंदौर के नगर निगम की तर्ज पर देश की सबसे स्वच्छ नगरपालिका बनाकर जनता को हर संभव सुविधाएं उपलब्ध कराना है। वह नगर निकाय चुनाव में भाजपा से टिकट मिलने के बाद प्रसाद भवन में पहली बार मीडिया से मुखातिब हो रहीं थीं।
विज्ञापन

उन्होने कहा कि शहर के संवेदनशील मुख्य चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों के साथ सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करना और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराना भी उनकी प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण कर व्यवस्था को आसान व ऑनलाइन करने के साथ ही समस्याओं के निराकरण के लिए टोल फ्री नंबर की स्थापना कर जन संवाद प्रकोष्ठ का गठन करना भी उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर पुरुष शौचालय के साथ ही महिला शौचालयों का भी निर्माण कराया जाएगा। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल वाजपेयी उर्फ बाण,पार्टी के कैंट अध्यक्ष मुकेश राठौर,पूर्व एमएलसी जयेस प्रसाद ,नगर महामंत्री अनुज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed