फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   एनसीसी कैडेट्स ने निकाली यातायात जागरूकता रैली

एनसीसी कैडेट्स ने निकाली यातायात जागरूकता रैली

Sat, 14 Oct 2017 06:38 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 06:38 PM IST
विज्ञापन
एनसीसी कैडेट्स ने निकाली यातायात जागरूकता रैली
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज में यातायात जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत शनिवार को एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकाली। इससे पूर्व यातायात प्रभारी ने कैडेट्स को संबोधित कर उन्हें ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी।
विज्ञापन

महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी मेजर एनयू खान के नेतृत्व में कैडेट्स ने रैली निकाल कर आमजन को यातायात का पालन करने के लिए जागरूक किया। इसके बाद हुई गोष्ठी में प्राचार्य प्रो. अकील अहमद ने कहा कि यातायात सुरक्षा के लिए जागरूकता बहुत जरूरी है। जागरूकता के अभाव में ही आए दिन जाम लगते हैं और दुर्घटनाएं होती हैं। नशा की हालत में वाहन चलाने वाले युवाओं की संख्या दिनोदिन बढ़ती जा रही है, जो चिंता का विषय है। मेजर एनयू खान ने कहा कि सुरक्षित जीवन के लिए गलत साइड से किसी भी वाहन को ओवरटेक नहीं किया जाना चाहिए। हेलमेट को जीवन का सुरक्षित अंग मानते हुए इसका उपयोग जरूर करना चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर टीएसआई सुमित शुक्ला ने ट्रैफिक नियमों की जानकारी देते हुए कैडेट्स का इनका पालन करने की शपथ दिलाई। रैली में सीनियर अंडर ऑफीसर अफजल, आकाश, मनीषा, सावित्री, इमरान आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed