फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   रायपुर गांव में की गई आर्य समाज की स्थापना

रायपुर गांव में की गई आर्य समाज की स्थापना

Mon, 12 Jun 2017 07:19 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
रायपुर गांव में की गई आर्य समाज की स्थापना

विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)।
तहसील क्षेत्र अंतर्गत गांव रायपुर में वैदिक यज्ञ हवन के साथ आर्यसमाज की स्थापना की गई। इस अवसर पर मूंगा लाल आर्य को प्रधान व प्रीति आर्या को मंत्री घोषित किया गया।

गांव निवासी ओंकार आर्य के निवास पर सुनीत बाबू आर्य ने यज्ञ कराया। जितेंद्र कुमार सिंह आर्य ने कहां की आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती ने वेदों के प्रचार प्रसार के उद्देश्य आर्य समाज की स्थापना की थी। सर्वप्रथम 1885 में प्रथम आर्य समाज की स्थापना मुंबई में की गई थी वर्तमान में संपूर्ण भारतवर्ष की नहीं अपितु विश्व के कई देशों में आर्य समाज की संस्थाएं वेदों का प्रचार-प्रसार कर रही हैं। वर्तमान में पर्यावरण प्रदूषण का निदान यज्ञ में निहित है यदि वेदमंत्रों के अनुसार घर-घर यज्ञ रचाए जाएं तो वर्तमान पर्यावरण प्रदूषण से मुक्ति मिलना संभव है। कहा कि गांव रायपुर में आर्य समाज की स्थापना वेदों के प्रचार-प्रसार को बल देगी। इस अवसर पर वक्ताओं ने विचार रखे। लोगों से वेदों की ओर लौटने का आवाहन किया। इस मौके पर आर्य समाज रायपुर का गठन किया गया। नवनिर्वाचित प्रथम कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मत से किया गया। इसमें संरक्षक ओंकार आर्य, मूंगालाल आर्य प्रधान, यशपाल आर्य उपप्रधान, प्रीति आर्या मंत्री, निर्भय चंद्र उपमंत्री, यज्ञ देव आर्य कोषाध्यक्ष, सुरेश चंद्र आर्य पुस्तकालय अध्यक्ष और प्रमोद कुमार को लेखा निरीक्षक सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया। शांति पाठ व वैदिक घोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed