फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   151 villages identified as high-risk for the disease will be under special surveillance.

Shahjahanpur News: बीमारी के लिए हाईरिस्क वाले 151 गांव चिह्नित, होगी विशेष निगरानी

Thu, 02 Apr 2026 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 02 Apr 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
151 villages identified as high-risk for the disease will be under special surveillance.
शाहजहांपुर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान का बुधवार से शुभारंभ हो गया। संचारी रोगों से बचाव को लेकर वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कलक्ट्रेट से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस बार स्वास्थ्य विभाग ने भावलखेड़ा और ददरौल समेत 151 गांवों को हाई रिस्क के तौर पर चिह्नित करते हुए विशेष निगरानी की कार्ययोजना तैयार की है।
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण अभियान से पहले ही स्वास्थ्य विभाग ने गत वर्षों में मलेरिया रोगियों के केसों के आधार पर गांवों का चयन कर हाईरिस्क की श्रेणी में रखा था। भावलखेड़ा और ददरौल के नदी, तालाब वाले गांवों को चिह्नित किया। इसी तरह जलभराव और अधिक झाड़ियाें वाले गांवों को चिह्नित किया। इन गांवों में संचारी रोगों से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग विशेष निगरानी करेगा।
विज्ञापन

नगर पालिका और नगर पंचायत के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया जाएगा, जिससे रोगों से बचाव किया जा सके।
दूसरी ओर संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान की जागरूकता रैली का वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कलक्ट्रेट में हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। अभियान के अंतर्गत 10 से 30 अप्रैल तक “दस्तक अभियान” भी चलाया जाएगा। इसके माध्यम से आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर आम जनमानस को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के तहत नगर निगम ने कचरा उठाने वाली गाड़ियों व ट्रैक्टरों को गुब्बारों व प्रचार सामग्री से सजाकर स्वच्छता संदेश दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने फाॅगिंग व छिड़काव का कार्य भी किया। इस मौके पर एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा, सीएमओ डॉ.विवेक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed