{"_id":"66a6cbbaa1280d37b402ac54","slug":"150-new-carts-sent-for-garbage-collection-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-123737-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कूड़ा उठान के लिए रवाना कीं 150 नई ठेलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कूड़ा उठान के लिए रवाना कीं 150 नई ठेलियां
Mon, 29 Jul 2024 04:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 29 Jul 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
तीन जून के अंक में प्रकाशि खबर।
शाहजहांपुर। नगर निगम के सभी वार्डों में कूड़ा उठान के लिए 150 नई ठेलियों को महापौर अर्चना वर्मा ने रविवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अब निगम के पास ठेलियों की संख्या 200 हो गई है। इससे वार्डों में नियमित रूप से कूड़ा उठान हो सकेगा। हालांकि, अब भी 36 ठेलियों की और जरूरत है।
शहर के वार्डों से कूड़ा उठान के लिए ठेलियों का उपयोग किया जाता है, लेकिन पिछले कुछ महीनों से इनकी कमी चली आ रही थी। इसका कारण पुरानी ठेलियों का पूरी तरह से खराब हो जाना और टूटना रहा। निगम के पास मात्र 50 ही ठेलियां सही थीं, जिनसे कूड़ा उठान किया जा रहा था। ऐसे में वार्डों में कूड़ा उठान को लेकर दिक्कत आ रही थी। इसको लेकर पार्षदों की ओर से महापौर व नगर आयुक्त से कई बार शिकायत की गई। इस मामले को अमर उजाला ने भी प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसका महापौर ने संज्ञान लिया और नई ठेलियों को तैयार करवाया गया। महापौर ने रविवार को गांधी भवन से हरी झंडी दिखाकर नई ठेलियों को रवाना किया। हालांकि, वार्डों से कूड़ा उठान के लिए अब भी 36 ठेलियों की जरूरत है। महापाैर ने बताया कि काफी समय से ठेलियां खराब और टूट जाने के कारण कूड़ा उठान में कर्मचारियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा था।
इस कारण नवीन ठेलियों को बनवाकर कर्मचारियों को उपलब्ध कराई गईं हैं। कूड़ा उठवाने के लिए पर्याप्त मात्रा में कूड़ा गाड़ी (ठेली) न होने के कारण वार्ड में काफी समस्या रहती है। समय से कूड़े का निस्तारण नहीं हो पाता। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, पार्षद सिद्धार्थ शुक्ला, रुपेश वर्मा, विपिन यादव, अंकित सिंह कुशवाह आदि मौजूद रहे।