{"_id":"67feab3db4c9658deb0db0b8","slug":"15-days-period-completed-displeasure-expressed-over-incomplete-work-of-platform-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-141733-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 15 दिन की अवधि पूरी...प्लेटफाॅर्म के कार्य अधूरे कार्य पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 15 दिन की अवधि पूरी...प्लेटफाॅर्म के कार्य अधूरे कार्य पर जताई नाराजगी
Wed, 16 Apr 2025 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्लेटफॉर्म का निर्माण कार्य 15 दिन की मोहलत के बाद भी पूर्ण नहीं होने पर डीआरएम राजकुमार ने आईओडब्ल्यू (कार्य निरीक्षक) से नाराजगी जताई। उनके तर्कों पर नकारते हुए कहा कि अवगत कराना चाहिए था। उन्होंने प्लेटफॉर्म को जल्द ही पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।
पूर्व में निरीक्षण करने आए मंडल रेल प्रबंधक ने प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन का निरीक्षण कर 15 दिन के अंदर कार्य को पूर्ण करने के लिए कहा था। उनके जाने के बाद कुछ दिन काम तेज गति से चला। फिर धीमी गति से होने लगा। कार्य सुस्त तरीके से कराए जाने की शिकायतें भी डीआरएम के पास पहुंच रहीं थीं।
मंगलवार की सुबह 10.40 बजे वह अपनी विशेष गाड़ी से प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आए। पुल से प्लेटफॉर्म नंबर दो पर गए और कार्य अधूरा देखकर आईओडब्ल्यू को बुलाकर नाराजगी जताई। पूछा कि प्लेटफाॅर्म पर कार्य पूर्ण कर प्लास्टर अभी तक क्यों नहीं कराया गया। जवाब आया कि ठेकेदार कार्य नहीं कर रहा है। गेहूं की फसल की कटाई के चलते मजदूर नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
डीआरएम ने कहा कि ठेकेदार और मजदूर नहीं मिलने के बारे में अवगत कराना चाहिए था। उन्होंने चेतावनी दी कि पहले प्लेटफाॅर्म का कार्य पूरा करें, फिर ओवरब्रिज के कार्य को शुरू कराएं। समय से कार्य पूर्ण नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसके बाद जीआरपी थाने के सामने पोल के पास गुटखा की पीक देखकर नाराजगी जताते हुए सफाई के निर्देश दिए हैं।
इसके बाद शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल स्टेशन से थर्मल पॉवर की ओर जाने वाली लाइन पर चार जगहाें पर खुले गेट देखकर सही कराने को कहा है। बाेले कि हादसा होने पर संबंधित पर जुर्माना लगाया जाएगा। इससे पहले ही सही कराएं, अथवा कर्मचारियों को तैनात किया जाए।
इसके बाद डीआरएम ने लोको लॉबी का फीता काटकर व शिलापट का अनावरण कर शुभारंभ किया। उनके साथ स्टेशन अधीक्षक श्रीकांत यादव, रेल पथ निरीक्षक हरगोविंद, सीनियर सेक्शन इंजीनियर दीपक कुमार, लोको इंस्पेक्टर अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।