फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   क्षेत्र पंचायत सदस्यों का बीडीओ के खिलाफ प्रदर्शन

क्षेत्र पंचायत सदस्यों का बीडीओ के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 06 Jun 2017 07:28 PM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 07:28 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत सदस्यों का बीडीओ के खिलाफ प्रदर्शन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। बीडीओ और ब्लाक प्रमुख के बीच हुए विवाद में ब्लाक प्रमुख की ओर से मामला दर्ज नहीं होने पर क्षेत्र के बीडीसी भी भड़क गए। क्षेत्र के बीडीसी मंगलवार को बीडीसी संघ के ब्लाक अध्यक्ष आशुतोष यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए तहसील पहुंचे और एसडीएम पद्म सिंह को ज्ञापन देकर बीडीओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि बीडीओ की ओर से ब्लाक प्रमुख के खिलाफ दी गई तहरीर पर बिना किसी जांच पड़ताल के मुकदमा दर्ज कर लिया गया, जबकि ब्लाक प्रमुख की तहरीर पर अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर बीडीओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। इस दौरान अजय त्रिपाठी, मुकेश राजपूत, नरेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार, शाकिर अली, रामनिवास, जितेंद्र कुमार, श्याम मुरारी सिंह सहित तमाम बीडीसी मौजूद रहे। बता दें कि 30 मई को ब्लाक प्रमुख और बीडीओ के बीच आवास व शौचालय आवंटन में लाभार्थियों से की जा रही धन उगाही को लेकर विवाद होने पर मारपीट हो गई थी। वहीं ब्लाक प्रमुख की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भी ब्लाक कर्मी एकजुट हो रहे हैं। ब्लाक कर्मचारी अनूप शुक्ला ने बताया कि ब्लाक प्रमुख व उनके साथियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने के कारण खंड विकास अधिकारी यूनियन व ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संघ की बैठक में आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed