फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   जान जोखिम में डालकर रोडवेज बस से यात्रा करते हैं यात्री

जान जोखिम में डालकर रोडवेज बस से यात्रा करते हैं यात्री

Mon, 05 Jun 2017 05:51 PM IST
Updated Mon, 05 Jun 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
जान जोखिम में डालकर रोडवेज बस से यात्रा करते हैं यात्री
विज्ञापन

शाहजहांपुर। रोडवेज बस पर यात्रा सबसे सुरक्षित मानी जाती है, लेकिन जिले में इन बसों पर सफर करना कितना सुरक्षित है, इसका भगवान ही मालिक है। कौन सी बस कहां पर दगा दे जाए, कुछ भी नहीं कहा जा सकता। खटारा बसें और उनमें जर्जर सीटें, खिड़कियों से गायब शीशों के कारण अंदर आती धूल यह सब यात्रियों को रोडवेज की बसों में ही झेलना पड़ता है। नतीजतन लोग कभी-कभी जान जोखिम में डालकर डग्गामार वाहनों से सफर करने को मजबूर हो जाते हैं।
जिले की पांच तहसीलों और 15 ब्लाक को जोड़ने वाली शाहजहांपुर की सड़कों पर परिवहन निगम की 109 बसें दौड़ती हैं। यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण निगम ने 78 बसों को अनुबंध पर ले रखा है। इन बसों से शाहजहांपुर डिपो को प्रति माह लगभग 18 से बीस लाख रुपये की आमदनी होती है। इसके बावजूद भी डिपो यात्रियों की सुरक्षा के प्रति लापरवाह है। डिपो की लगभग 28 बसें ऐसी हैं, जिनकी मियाद पूरी हो चुकी है, फिर भी उन्हें डिपो की ओर से चलाया जा रहा है। खटारा हो चुकीं अधिकांश बसों में न तो आग से बचाव का कोई उपकरण लगा है और न ही फर्स्ट एड बॉक्स, ताकि यात्री को चोट लगने पर उन्हें प्राथमिक उपचार दिया जा सके। इमरजेंसी खिड़की तो मानों कभी खोली ही नहीं गई। कभी यह देखने की जरूरत महसूस नहीं की जाती कि इमरजेंसी खिड़की जाम तो नहीं हो गई है। हालत यह है कि डिपो से निकलने के बाद बस गंतव्य तक पहुंच भी पाएगी या नहीं इस बात की गारंटी कोई नहीं है। वर्कशॉप में चार से पांच बसें हर रोज केवल मरम्मत के लिए ही खड़ी रहती हैं।
विज्ञापन

लोकल रूट बसों की नहीं होती सफाई
स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत की पहल की भी रोडवेज बसें धज्जियां उड़ा रहीं हैं। बस के अंदर फैसी गंदगी से जाहिर होता है कि इन बसों के अंदर महीनों से सफाई नहीं की है। इसके पीछे एक कारण यह भी है कि जब बसों की खिड़कियों में शीशे नहीं हैं तो सफाई के बाद कुछ किलोमीटर चलने पर खुद व खुद गंदगी अंदर आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेंटीनेंस के नाम पर होता है खेल
रोडवेज बसों को दुरुस्त करने के लिए पुवायां रोड पर वर्कशॉप भी है। वर्कशॉप में मौजूद कर्मचारी से लेकर चालक और परिचालक मेंटीनेंस के नाम पर निगम को हजारों रुपये का चूना लगाते हैं। इसके साथ ही वाहनों से भी खिलबाड़ करते हैं। इसी कारण कुछ चालकों की वर्कशॉप कर्मचारियों से अनबन रहती है और उन्हें बस में काम करवाने के लिए एआरएम या अन्य अधिकारियों से सिफारिश करानी पड़ती हैं।
फैक्ट फाइल-
डिपो की बस-109
अनुबंधित बस-78
चालक-70 से 75
परिचालक-120
आमदनी 18-20 लाख
लगभग सारी बसें दुरुस्त हैं, यदि किसी बस में कोई कमी होती भी है, तो उसे वर्कशॉप में भेजकर ठीक कराया जाता है।
-सुनील कुमार नागर, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed