{"_id":"593422bd4f1c1b971a8b4581","slug":"149658900118-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली और ट्रक की भिड़ंत में सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली और ट्रक की भिड़ंत में सात लोग घायल
Updated Sun, 04 Jun 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगोही (शाहजहांपुर)।
बीसलपुर रोड पर रविवार दोपहर जठियापुर नहर कोठी के पास ट्रैक्टर-ट्राली और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्राली में सवार सात लोग घायल हो गए। ये लोग खनंका में सिद्ध दशहरा मेला देखने जा रहे थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर ड्राइवर की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद आधा घंटे तक जाम लगा रहा। दोनों वाहनों को हटाने के बाद जाम खुला।
क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी लालाराम का बेटा सुधीर गांव के लोगों को अपने ट्रैक्टर-ट्राली से बीसलपुर क्षेत्र में स्थित खनंका पुल के पास लगने वाले बालाजी सिद्ध दशहरा मेला ले जा रहा था। रविवार दोपहर 12 बजे ट्रैक्टर-ट्राली बीसलपुर रोड पर जठियापुर नहर कोठी के सामने पहुंची, तभी सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर पलटकर क्षतिग्रस्त हो गया। ट्राली में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और गांव वालों की मदद से ट्राली में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में ट्रैक्टर चालक सुधीर कुमार, मुन्नी (60) पत्नी जयराम, रमेश कुमार (35), उसका पुत्र रोहित (4), राजीव कुमार (20), वेदराम (14) घायल हो गए। थानाध्यक्ष रजी अहमद ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। यहां से सुधीर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद जाम लग गया। पुलिस ने ट्रक और ट्रैक्टर को हटवाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।
हादसों में चार लोग घायल
शाहजहंपुर। अलग-अलग स्थानों हुए हादसों में घायल थाना कांट क्षेत्र के गांव बांसखेड़ा निवासी प्रदीप सिंह(5) पुत्र जितेंद्र सिंह, थाना सदर बाजार के मोहल्ला तिलहरजई निवासी पारुल (15) पुत्री कुंदेश मिश्रा, आरसी मिशन क्षेत्र के गांव दनियापुर निवासी कढ़ेल (50), सेहरामऊ दक्षिणी निवासी धाकड़ (30), थाना कांट के गांव दिबियापुर निवासी धर्मजीत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।