{"_id":"5932fe434f1c1bbf258b45a8","slug":"149651412616-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत पर सीएचसी में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की मौत पर सीएचसी में हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Sun, 04 Jun 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीने में तेज दर्द की शिकायत के साथ अस्पताल पहुंचे युवक की मौत हो गई। घर वालों ने डॉक्टर पर इलाज न करने आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कुछ देर बाद अस्पताल के लोगों द्वारा समझाने पर शांत होने के बाद शव लेकर चले गए।
नगर के मोहल्ला घेरचौवा निवासी रामपाल (45) पुत्र मुन्ना लाल के सीने में शनिवार शाम साढ़े छह बजे अचानक तेज दर्द उठा। परिजन उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां मौजूद डॉक्टर ने उन्हें देखते ही बाजार से ईसीजी कराकर लाने को कहा। इस दौरान परिजन रामपाल को लेकर प्राइवेट डॉक्टर के पास गए, लेकिन वह नहीं मिले, उन्हें एक अन्य डॉक्टर के पास ले गए लेकिन वह भी नही मिल सके। कंपाउंडर से ईसीजी कराकर उसकी रिपार्ट लेकर सीएचसी आए। यहां डॉक्टर ने रिपोर्ट देखने के बाद इलाज न होने की बात कहते हुए हाथ खडे़ कर दिए और तत्काल उन्होंने रामपाल का रेफर लेटर बनाकर एंबुलेंस शाहजहांपुर के लिए बुलवा दी। रामपाल की पत्नी रूपा का आरोप है कि उन्होंने डॉक्टर से हाथ जोडकर इलाज देने की गुहार की लेकिन डॉक्टर ने इलाज से साफ इनकार कर दिया। इस बीच लगभग 7:50 बजे रामपाल ने अस्पताल में ही दम तोड दिया। रामपाल की मौत पर पत्नी रूपा बड़ी बेटी सोनम और अन्य परिजन विलख-विलख कर रोने लगे। घटना के बाद अस्पताल में हंगामा खड़ा हो गया। काफी देर हंगामा करने के बाद परिजन रामपाल के शव को घर ले गए।
विज्ञापन