{"_id":"5932c32e4f1c1ba6748b457a","slug":"149649900119-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ पेज के लिए प्रस्तावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ पेज के लिए प्रस्तावित
Updated Sat, 03 Jun 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में केएसएफएल के मैदान पर चल रही अंडर-16 शहीद कप क्रिकेट प्रतियोगिता में इलाहाबाद और लखीमपुर के बीच सेेमीफाइनल मुकाबला हुआ। इसमें लखीमपुर ने शानदार जीत दर्ज करते हुए फाइनल में प्रवेश किया।
इलाहाबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में सात विकेट खोकर 105 रन बनाए। इसमें वितुल शुक्ला ने 32 और प्रज्वल ने 27 रन का योगदान दिया। लखीमपुर की ओर से निखिल ने दो और जतिन तथा सचित ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में लखीमपुर की टीम ने 23 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विजेता टीम की ओर से कुनाल ने 52 और रुद्रवीर ने 22 रन बनाए। अंपायरिंग मनोज यादव और इरफान खां ने की। फाइनल मैच लखनऊ और लखीमपुर के बीच होगा।
विज्ञापन