{"_id":"5932c1514f1c1ba6748b4577","slug":"14964985242-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सफाई कर्मियों का एक हफ्ते का वेतन काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सफाई कर्मियों का एक हफ्ते का वेतन काटा
Updated Sat, 03 Jun 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्हागंज (शाहजहांपुर)।
नगर के वार्ड बगिया द्वितीय के सफाई अभियान में खामियां मिलने पर चेयरमैन ने दो सफाई कर्मियों का सात-सात का वेतन काटने के आदेश दिए।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत माह के प्रथम शनिवार को कस्बे के वार्ड बगिया द्वितीय के सफाई अभियान चलाया गया। मौके पर पहुंचे नगर पंचायत चेयरमैन चंद्रेश गुप्ता ने वार्ड की महिलाओं से पेयजल, स्ट्रीक लाइट, और सफाई कार्य के बारे मे जानकारी ली। सफाई कार्य में लापरवाही की शिकायत मिलने पर उन्होंने मौके पर जाकर जायजा लिया तो नालियों में सिल्ट जमा होने और पानी का बहाव सही न होने पर नाराजगी जताई। चेयरमैन ने सफाई कर्मी राम प्रताप और कमलेश के वेतन से एक सप्ताह का वेतन काटने का आदेश प्रधान लिपिक को दिए। चेयरमैन ने जलभराव की समस्या को देखते हुए एक सप्ताह के अंदर दो गलियों के मार्गो को ऊंचा करके पक्का बनवाने का आश्वसन दिया। उन्होंने सभी से पेयजल कनेक्शन लेने के लिए कहा। इस मौके पर प्रधानमंत्री कल्याण समिति के जिला प्रभारी अनिल गुप्ता, लिपिक पंकज मिश्रा, रविद्र शुक्ला, भोला, रमेश श्रीवास्तव के अलावा एक दर्जन सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।