{"_id":"5932c05f4f1c1bc32e8b4574","slug":"14964982829-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पट्टों की सार्वजनिक जमीन की जांच के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पट्टों की सार्वजनिक जमीन की जांच के निर्देश
Updated Sat, 03 Jun 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सदर तहसील के राईखुर्द गांव मेें ग्राम समाज की सार्वजनिक जमीन पर कब्जा करने के लिए तमाम ऐसे लोगों को कृषि कार्य और पौधरोपण के लिए जमीन के पट्टे जारी कर दिए गए, जिनका कृषि कार्य से कोई लेना-देना नहीं है। गांव के लोगों से इसी आशय की शिकायत मिलने पर एसडीएम सदर रामजी मिश्रा ने क्षेत्रीय नायब तहसीलदार और लेखपाल को तत्काल पट्टों की जांच करके सार्वजनिक जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
राई खुर्द निवासी धर्मपाल, महेंद्र पाल वर्मा, राकेश कुमार, राजीव, सोनपाल आदि ने एसडीएम को बताया कि गांव में गत कुछ साल से जमीनों के पट्टे गलत और गैरकानूनी तरीके से किए जा रहे हैं। एसडीएम को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार 19 जुलाई 2009 के बाद से अभी तक जितने भी पट्टे किए गए, वे नाजायज और नियम विरुद्ध हैं। तमाम ऐसे लोगों के नाम पौधरोपण और कृषि कार्य के नाम पर पट्टे कर दिए गए, जो गांव से बाहर शहर के रहने वाले हैं और उनका खेती-किसानी से कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार फर्जी पट्टेदारों की जमीनों का निजी हित में कुछ अन्य लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। इसलिए निष्पक्ष जांच करके सभी पट्टे निरस्त किए जाने योग्य हैं। चूंकि, राईखेड़ा गांव तिलहर थाना क्षेत्र में आता है। इसलिए एसडीएम ने तिलहर के एसओ को भी सार्वजनिक जमीन पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन