{"_id":"5932bf714f1c1b532f8b457a","slug":"1496498045509-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोर-टू-डोर सदस्यता अभियान चलाएं सपा कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोर-टू-डोर सदस्यता अभियान चलाएं सपा कार्यकर्ता
Updated Sat, 03 Jun 2017 07:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर (ब्यूरो)। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि पार्टी के सदस्यता अभियान के प्रति समाज के सभी वर्गों के युवाओं का उत्साह जल्द होने वाले निकाय चुनाव और अगले साल लोकसभा चुनाव में कामयाबी की नई इबारत लिखेगा। वह शनिवार को बिजलीपुरा के पार्टी कार्यालय में सदस्यता अभियान की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर सदस्यता बढ़ाने के निर्देश दिए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के दो माह के शासन काल से तंग आ चुके युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। सपा कभी संघर्ष से पीछे नहीं रही। यदि पार्टी के किसी कार्यकर्ता का उत्पीड़न किया गया तो पार्टी के लोग चुप नहीं बैठेंगे।
एमएलसी अमित यादव रिंकू, पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार, जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव, सैयद रिजवान अहमद, गायत्री वर्मा, पंकज वर्मा सराफ, अजय पाल सिंह, विक्रांत चौधरी, राजेंद्र यादव, ओम गुप्ता, अनस इकबाल, जितेंद्र यादव आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन सचिव डॉ. नवनीत यादव ने किया।