फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Burnt four houses with fire

आग से चार घर जले

Sat, 03 Jun 2017 07:38 PM IST
Updated Sat, 03 Jun 2017 07:38 PM IST
विज्ञापन
Burnt four houses with fire
कुर्रिया कलां (शाहजहांपुर)।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बासखेड़ा में शनिवार दोपहर दो बजे एक घर में अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने आसपास के तीन घरों को भी चपेट में ले लिया। इस घटना में 18 हजार रुपये समेत हजारों का सामान राख हो गया।

गांव के पश्चिम की ओर स्थित रमाकांत सक्सेना के घर से उठी आग की लपटों ने छप्पर के नीचे रखे बीस क्विंटल गेहूं, दस हजार रुपये और घरेलू सामान राख हो गया। आग के कहर से रमाकांत पत्नी और दस बच्चों सहित खुले आसमान के नीचे आ गए। आग की लपटों ने पड़ोसी अमर सिंह चौहान के घर को भी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी चक्की, लैपटॉप, पांच हजार रुपये और घरेलू सामान राख हो गया। आग बुझाने के दौरान की लपटों से अमर सिंह भी झुलस गए। आग में वेदप्रकाश सक्सेना के तीन हजार रुपये, पंद्रह क्विंटल गेहूं और घरेलू सामान जल गया। इसके अलावा आग से छोटे सिंह का परचूनी के सामान का खोखा, भूसा का कूप भी जल गया। आग पर गांव के लोगों ने एवं दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed