{"_id":"5c584bf9bdec224e4507e9d1","slug":"141549290489-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में कार सेवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक-ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में कार सेवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर/रोजा। रोजा क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर जमुका के पास सोमवार शाम ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत हो गई। इससे ट्रॉली पर सवार कारसेवक की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
थाना कांट क्षेत्र के गांव रमपुरा निवासी 50 वर्षीय करनैल सिंह सोमवार को मौनी अमावस्या पर लखीमपुर खीरी के उचौलिया स्थित गुरुद्वारा में आयोजित कार्यक्रम में बतौर कार सेवक शामिल होने गए थे। वहां से अन्य तमाम कारसेवकों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से लौट रहे थे। शाम करीब छह बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसे ही रोजा क्षेत्र में जमुका के पास पहुंची, तभी पीछे से आए ट्रक ने ट्रॉली को चपेट में ले लिया। इससे ट्रॉली पर बैठे करनैल ट्रॉली से नीचे सड़क पर गिर गए, इतने में ट्रक का पहिया उनके ऊपर से निकल गया और करनैल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बवाल होने की आशंका में तत्काल शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचा दिया। ट्रैक्टर गांव का ही जनरैल सिंह चला रहा था। घटना के बाद रोते-बिलखते उसके भाई सुखदेव सिंह व मामी हरदीप कौर पहुंच गईं। करनैल की शादी नहीं हुई थी। वह दो भाई थे। रोजा थाने के एसएसआई आरबी सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इधर, इंस्पेक्टर डीसी शर्मा ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।