फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   सेंट्रल बार एसोसिएशन चुनाव में बांके बिहारी चुने गए अध्यक्ष

सेंट्रल बार एसोसिएशन चुनाव में बांके बिहारी चुने गए अध्यक्ष

Thu, 24 Jan 2019 10:10 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 24 Jan 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
सेंट्रल बार एसोसिएशन चुनाव में बांके बिहारी चुने गए अध्यक्ष
शाहजहांपुर। सेंट्रल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठन के लिए बृहस्पतिवार को सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न हो गया। सुबह से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया में कुल 863 मतदाताओं में से 808 वकीलों ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद शाम 4:30 बजे मत पत्रों की गिनती शुरू हुई। रात 8:30 बजे समाप्त हुई मतगणना के बाद बांके बिहारी को अध्यक्ष व दिनेश को महामंत्री निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर बांके बिहारी मिश्रा 310 मत पाकर विजयी हुए। उनके निकतम प्रतिद्वंद्धी जसविंदर सिंह बजाज को 233 मत प्राप्त हुए। अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में थे। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मधू मिश्रा 538 मत पाकर विजयी रहीं। जबकि उनके विपक्षी सुदेश चंद्र सक्सेना को 260 मत मिल सके। उपाध्यक्ष के लिए दो पदो पर हुए चुुनाव में भूपेंद्र सिंह 433 मत पाकर और राकेश कुमार शुक्ला 334 मत पाकर विजयी रहे। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजपाल 420 मत पाकर विजयी रहे, उनके प्रतिद्वंद्धी ज्ञानदेव दीक्षित को 379 मत मिल सके। महासचिव पद दिनेश कुमार मिश्रा 335 मत पाकर विजयी रहे। उनके प्रतिद्वंद्धी अरविंद कुमार शुक्ला को 307 मत ही मिल सके। कोषाध्यक्ष पद पर रामप्रकाश वर्मा 465 मत पाकर विजयी रहे, जबकि उनके प्रतिद्वंद्धी सुरेंद्र पाल सिंह यादव को 335 मत मिले। कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के छह पद के लिए आठ प्रत्याशी मैदान में थे। जिनमें अमित कुमार भटनागर, लक्ष्मी सिंह, मुकेश बाबू, सतीश चंद्र गुप्ता, शादाब खां, सत्यवीर वर्मा विजयी रहे। मतदान और मतगणना चुनाव अधिकारी उमेश चंद्र सिंह, सहायक चुनाव अधिकारी कमल चतुर्वेदी, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, सूरज सिंह यादव, रमेश कुमार, रेहान रजा, चुनाव जज सुरेश चंद्र दीक्षित, कार्यालय प्रभारी वेदपाल सिंह यादव, सहायक अशोक गुप्ता की देखरेख में संपन्न हुआ।
विज्ञापन


संयुक्त सचिव पद पर आज फिर होगी मतगणना
संयुक्त सचिव के तीन पद के लिए हुए चुनाव मैदान में आशुतोष बघेला और सुशील कुमार भारती को 313 बराबर मत मिले। इसलिए इस पद के लिए मतगणना शुक्रवार को दोबारा होगी। जबकि विमल कुमार पांडेय 406, विजेंद्र कुमार वर्मा 316 मत पाकर विजयी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए
वरिष्ठ कार्यकारिणी के छह सदस्य पद के लिए एकल नामांकन के चलते अतुल कुमार श्रीवास्तव, भावशील शुक्ला, पंकज कुमार गुप्ता, रनजीत सिंह, संजीव कुमार, सुधीर कुमार पांडेय निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed