फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   चहरी फ्लाईओवर ब्रिज पर घंटों लगा भीषण जाम

चहरी फ्लाईओवर ब्रिज पर घंटों लगा भीषण जाम

Tue, 27 Nov 2018 12:19 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
चहरी फ्लाईओवर ब्रिज पर घंटों लगा भीषण जाम

विज्ञापन

कचहरी फ्लाईओवर ब्रिज पर घंटों लगा भीषण जाम
यातायात माह में भी पटरी पर नहीं आई ट्रैफिक व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था तकलीफदेह होती जा रही है। रविवार को छुट्टी के बाद सोमवार को स्कूल, सरकारी कार्यालय आदि खुले तो शहर के तमाम इलाकों में भीषण जाम की समस्या पैदा हो गई। शहर का प्रमुख कचहरी फ्लाईओवर ब्रिज घंटों जाम की गिरफ्त में रहा। दोनों सर्विस रोड पर भी जाम लगा रहा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूली वाहन भी जाम में फंसे रहे।

जाम की समस्या नई नहीं है। इससे निपटने के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। तारीन टिकली, बहादुरगंज, तारीन बहादुरगंज, घंटा घर, उस्मानबाग चौक, केरूगंज, मालखाना मोड़, स्टेशन रोड, बहादुरगंज तिकुनिया समेत कई ऐसे इलाके हैं जो रोज घंटों जाम की गिरफ्त में रहते हैं। शहर के प्रमुख खिरनीबाग और अंटा चौराहा पर ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार हुआ है। बाकी इलाके जाम की गिरफ्त में आए दिन फंस रहे हैं। गौर करने वाली बात यह है कि एक नवंबर से 30 नवंबर तक यातायात माह भी मनाया जा रहा है। इस दौरान भी ट्रैफिक व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। नगर निगम ने तीन स्थानों पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था भी की है। इन पार्किंग में लोग वाहन खड़े ही नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed