{"_id":"5bf45960bdec2265a1062dc5","slug":"141542740320-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज सुबह शहर के बाहरी इलाकों से रवाना होंगी रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज सुबह शहर के बाहरी इलाकों से रवाना होंगी रोडवेज बसें
Updated Wed, 21 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक
प्रशासन ने बारहवफात जुलूस के मद्देनजर किया रूट डायवर्जन
आज सुबह शहर के बाहरी इलाकों से रवाना होंगी रोडवेज बसें
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। बुधवार को बारहवफात के मौके पर शहर के जलालनगर इलाके से शुरू होने वाले जुलूस के दौरान शहरी इलाके को जाम के झाम से बचाए रखने को प्रशासन ने विभिन्न मार्गों से आने वाले वाहनों का रूट डायवर्जन किया है। जुलूस परिवहन निगम के बस स्टेशन के सामने से होकर निकलता है। जुलूस के चलते यात्रियों को परेशानी न हो इस दौरान पुवायां, बंडा, खुटार, मैलानी, पलिया, गोला, मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी, फर्रूखाबाद और सीतापुर आदि विभिन्न मार्गों की रोडवेज बसें बुधवार को सुबह से दोपहर तक शहर के बाहरी इलाकों से चलाई जाएंगी। प्रशासन ने जुलूस को रास्ता देने के लिए सभी तरह के भारी वाहनों को शाम चार बजे तक शहर में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है।
--------------------
डीएम और एसपी ने जुलूस के निर्धारित मार्ग का किया निरीक्षण
डीएम अमृत त्रिपाठी ने सोमवार को देर रात एसपी डॉ. शिवा सिम्मी चन्नप्पा और अन्य अधिकारियों के साथ शहर का भ्रमण कर बारहवफात जुलूस के निर्धारित मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़कों के किनारे वाहन खड़े कर और बजरी-ईंट के चट्टे लगाकर अतिक्रमण किए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त कर नगर निगम के आयुक्त को मार्ग साफ कराने के साथ संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। परिवहन निगम के अधिकारियों को जुलूस के दौरान सुबह पांच बजे से अपराह्न तीन बजे तक रोडवेज स्टेशन से बसों का संचालन नहीं करने के निर्देश दिए।
----------
कैंट चौकी के रामनगर तिराहा से छूटेंगी पलिया रूट की बसें
पुवायां, बंडा, खुटार, मैलानी, पूरनपुर, पीलीभीत और पलिया रूट की बसें रोडवेज स्टेशन के बजाय पुवायां मार्ग पर कैंट चौकी के पास स्थित रामनगर तिराहे से गंतव्य को रवाना होंगी। इन मार्गों से मुख्यालय पर आने वाली बसों को भी रामनगर तिराहे पर रोक दिया जाएगा और सवारियों को वहीं उतारकर बसें वहीं से अगले ट्रिप के लिए रवाना कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
------------
गोला, लखीमपुर और सीतापुर रूट के यात्री पहुंचें हथौड़ा चौराहा
बस स्टेशन से मोहम्मदी, गोला, लखीमपुर खीरी और सीतापुर की बसों को हथौड़ा चौराहा पर रोककर उन्हें वहीं से उनके निर्धारित मार्गों पर भेजा जाएगा। इसी तरह बरेली और फर्रुखाबाद के यात्रियों को बरेली मोड़ पर रोडवेज सेवा उपलब्ध हो सकेगी। स्टेशन प्रबंधक सुशील त्रिवेदी का कहना है कि दिन में 11 बजे तक जुलूस का अंतिम छोर बस स्टेशन से आगे निकलते ही बसों की स्टेशन से रवानगी शुरू करा दी जाएगी।
------------
हरदोई रूट की प्राइवेट बसें पकड़ने को पहुंचें बाईपास चौराहा
जुलूस निकलने के दौरान स्टेशन रोड पर स्थित हरदोई बस अड्डा से कोई भी प्राइवेट बस उपलब्ध नहीं होगी। इस रूट की प्राइवेट बसों का संचालन सुबह छह बजे से अपराह्न तीन बजे तक सरायकाइयां के आगे स्थित हरदोई बाईपास चौराहा से चलाई जाएंगी। इसी तरह निगोही मार्ग से आने वाले वाहनों को शहबाजनगर मोड़ स्थित गदियाना चुंगी के पास रोक लिया जाएगा। इन वाहनों को जुलूस निकलने के बाद ही शहर में आने की अनुमति होगी।
------------
शाम चार बजे तक शहर के अंदर नहीं आ सकेंगे भारी वाहन
प्रशासन ने जुलूस को रास्ता देने के लिए सभी तरह के भारी वाहनों का शाम चार बजे तक शहर में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार कोयला ढोने वाले बजाज एनर्जी लिमिटेड और खाद से लोड ट्रक निर्धारित अवधि में शहर के अंदर से होकर आगे नहीं जा पाएंगे। गर्रा फाटक स्थित राजघाट पुलिस चौकी से कनौजिया तिराहा कच्चा कटरा, मालखाना मोड़ और बेरी तिराहा पर सभी प्रकार के वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध लागू रहेगा।