फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   भारी बारिश से ओएचई सिस्टम पर खतरा, कई ट्रेन लेट

भारी बारिश से ओएचई सिस्टम पर खतरा, कई ट्रेन लेट

Tue, 03 Jul 2018 11:44 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
भारी बारिश से ओएचई सिस्टम पर खतरा, कई ट्रेन लेट
भारी बारिश से ओएचई सिस्टम पर खतरा, कई ट्रेनें लेट
विज्ञापन

रेलगाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक, मंडल मुख्यालय ने किया एलर्ट
रेल पटरियों की निगरानी बढ़ाने का फरमान
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। कई स्थानों पर हो रही भारी बारिश और तेज हवाओं ने रेलवे के ओएचई और सिग्नल सिस्टम के लिए खतरा पैदा कर दिया है। स्टेशनों के यार्ड में पानी भरने, सिग्नल फेल होने की वजह से रेलगाड़ियां जहां-तहां खड़ी हो रही हैं। मंगलवार को शाहजहांपुर से गुजरने वाली तमाम रेलगाड़ियां घंटों देरी से रहीं। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश को देखते हुए रेलवे ने सभी लोको पायलट को जरूरी निर्देश जारी किए हैं। उनसे कहा गया है कि ट्रैक पर होने के दौरान वह बराबर वाली लाइन के साथ रेल की विद्युत लाइन पर भी नजर रखें।

रेलगाड़ियों की रफ्तार पर सबसे ज्यादा असर बारिश की वजह से सिग्नल फेल हो रहा है। मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर इसकी वजह से पंजाब मेल, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, सद्भावना, नौचंदी, गरीब रथ को रास्ते में रोकना पड़ा। वहीं पटरियों में खराबी और तकनीकी कारणों से राज्यरानी एक्सप्रेस, कामाख्या एक्सप्रेस, इंटरसिटी, किसान किसान एक्सप्रेस समेत कई रेलगाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लगा। रेल अधिकारियों के मुताबिक बारिश के कारण रेलगाड़ियों का संचालन प्रभावित हो रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत यार्ड में पानी भरने और सिग्नल फेल होने की वजह से आ रही है। मंगलवार को दून एक्सप्रेस 11 घंटे, शहीद एक्सप्रेस 11 घंटे, सरयू-समुना एक्सप्रेस सात घंटे, जनसेवा एक्सप्रेस चार घंटे, अर्चना एक्सप्रेस सवा दो घंटे, राज्यरानी एक्सप्रेस दो घंटे देरी से चलीं। इससे यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। हालांकि, उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के डीआरएम एके सिंघल ने बारिश और तेज हवाओं की वजह से होने वाले संभावित खतरों को लेकर पहले ही एलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed