{"_id":"5a8118714f1c1bd34b8b8265","slug":"141518409841-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अघोषित विद्युत कटौती को लेकर उपकेंद्र पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अघोषित विद्युत कटौती को लेकर उपकेंद्र पर हंगामा
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर। रविवार सुबह अघोषित विद्युत कटौती को लेकर उपभोक्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान मौजूद कर्मचारी हंगामे के कारण वहां से खिसक लिए। कर्मचारियों के शट डाउन लेने के कारण कई घंटे तक विद्युत कटौती बाधित रही।
विद्युत कटौती से परेशान तमाम उपभोक्ता विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए। यहां पता चला कि कुछ कर्मचारियों ने एक प्राइवेट टावर को बिजली सप्लाई देने के लिए साठगांठ करके फस्ट प्वाइंट फीडर पर शट डाउन ले लिया है। जब उपभोक्ताओं को इस बात की जानकारी हुई तब उन्होंने कर्मचारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। हंगामे के कारण मौजूद कर्मचारी वहां से खिसक लिए। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि कर्मचारी सांठगांठ करके आए दिन बिजली सप्लाई बाधित कर देते हैं इससे उपभोक्ताओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उपभोक्ताओं के हंगामा काटने के बाद लगभग 12:30 बजे बिजली सप्लाई शुरू हो सकी। बिजली आने के बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।