फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   एसपी के पीआरओ सहित 17 दरोगा बनेंगे इंस्पेक्टर

एसपी के पीआरओ सहित 17 दरोगा बनेंगे इंस्पेक्टर

Sun, 11 Feb 2018 07:28 PM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
एसपी के पीआरओ सहित 17 दरोगा बनेंगे इंस्पेक्टर
शाहजहांपुर। एसपी केबी सिंह के पीआरओ मोहम्मद इश्त्यिाक सहित जिले के 17 सब इंस्पेक्टर जल्द ही प्रोन्नत होकर इंस्पेक्टर की रैंक में आ जाएंगे। लखनऊ में सोमवार को होने वाली स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में फाइनल रिपोर्ट लगने के बाद जल्द ही इनकी वर्दी पर तीन स्टार लगे नजर आएंगे।
विज्ञापन

जिले में तैनात पीआरओ मोहम्मद इश्त्यिाक, अल्हागंज एसओ राजकुमार तिवारी, कलान एसओ आशुतोष सिंह, मदनापुर एसओ इफ्तेखार अहमद, परौर एसओ ओमप्रकाश गौतम, जैतीपुर एसओ परवेज सिंह, मीरानपुरकटरा एसओ धनंजय सिंह, खुदागंज एसओ हरेंद्र सिंह, बंडा एसओ राहुल सिंह, रोजा एसओ जसवीर सिंह, सेहरामऊ दक्षिणी एसओ प्रभुकांत, कांट एसएसआई अमर सिंह, आईजीआरएस प्रभारी अमर सिंह यादव, रामचंद्र मिशन एसएसआई शंकर सिंह, सिंधौली एसएसआई मनोज सिंह, जलालाबाद एसएसआई वीरेंद्र सिंह चौहान, स्थानीय अभिसूचना इकाई में एसएसआई आरके सिंह यादव के प्रोन्नत की प्रक्रिया काफी समय से चल रही थी। सोमवार को लखनऊ में आईजी, डीआईजी, एसपी और सीओ की पांच सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में मुहर लगने के बाद इन सब इंस्पेक्टरों का इंस्पेक्टर बनने का रास्ता साफ हो जाएगा। प्रोन्नत पाने की श्रेणी में खड़े में इन सब इंस्पेक्टरों को अभी से बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed