फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   नई बिजली लाइन से रोशन होगा संकटमोचन मंदिर का इलाका

नई बिजली लाइन से रोशन होगा संकटमोचन मंदिर का इलाका

Sat, 20 Jan 2018 06:36 PM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
नई बिजली लाइन से रोशन होगा संकटमोचन मंदिर का इलाका
नई बिजली लाइन से रोशन होगा संकटमोचन मंदिर का इलाका
विज्ञापन


नए फीडर की लाइन का मंगलवार से शुरू होगा अवशेष कार्य

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। गोविंदगंज पावर सब स्टेशन से निकले आवास विकास और टाउनहॅाल फीडर पर बिजली भार कम करने के लिए बनाए जा रहे नए फीडर की 11 केवी क्षमता वाली नई लाइन से टाउनहाल के संकट मोचन मंदिर तक का इलाका रोशन होगा। स्टाफ की कमी और रविवार के राजपत्रित अवकाश और अगले दिन वसंत पंचमी के मद्देनजर नई लाइन बनाने का काम फिलहाल दो दिन को रोक दिया गया।
वर्तमान में गोविंदगंज के आवास विकास और टाउनहाल फीडर से ईदगाह रोड पर पीली मस्जिद से लेकर सिविललाइंस की डीएम कम्पाउंड कालोनी तक करीब आठ हजार उपभोक्ता बिजली जुड़े हैं। शहर के पॉश एरिया में शामिल टाउनहॉल और घनी बसावट वाले पीली मस्जिद क्षेत्र में बिजली की खपत कनेक्शनों पर स्वीकृत बिजली भार की तुलना में डेढ़ गुना से अधिक होने के कारण अक्सर टाउनहॅाल, बाबा विश्वनाथ मंदिर, लाल इमली चौराहा, तेल टंकी रोड आदि इलाकों में बिजली फाल्ट से बत्ती गुल हो जाती है। चूंकि शहर में प्रवेश करने वाले अधिकतर लोग टाउनहॉल होकर अंदरूनी इलाकों में जाते हैं, इसलिए दिन ढलने के बाद वहां अंधेरा छाने पर लोगों को भारी असुविधा होती है।
विज्ञापन

लोगों की इसी दिक्कत को दूर करने के लिए दोनों फीडरों के समानांतर नए फीडर को तैयार किया जा रहा है। यह काम तीन दिन में कराने का निर्णय किया गया, लेकिन शुरुआत से ही इसमें विभिन्न कारणों से देरी हो रही है। गत सप्ताह काम शुरू होने के दो दिन बाद मौसम की बाधा पड़ने से दुर्गा होटल के पास काम रोकना पड़ा। दूसरे चरण में दुर्गा होटल से गोविंदगंज उपकेंद्र तक डबल सर्किट लाइन डाली गई। शनिवार को लाल इमली चौराहा की ओर टीम बढ़ी, लेकिन दिन ढलने तक टाउनहॉल तिराहे तक लाइन के तार डाले जा सके। क्षेत्र के प्रभारी अवर अभियंता अलंकृत मिश्रा के अनुसार मंगलवार को अंतिम चरण का काम पूरा होने के बाद टाउनहाल के बाबा विश्वनाथ मंदिर से लेकर लाल इमली चौराहा के तेल टंकी मोड़ स्थित संकट मोचन मंदिर तक ओवरलोडिंग से बिजली व्यवधान की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed