{"_id":"59abef2f4f1c1b56738b4f40","slug":"141504440111-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़ती नहीं दे रहा किसान के 1.10 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आढ़ती नहीं दे रहा किसान के 1.10 लाख रुपये
Updated Sun, 03 Sep 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)। पुवायां का एक आढ़ती ने किसान की धान बिक्री के 1.10 लाख रुपये डकार लिए। परेशान हाल किसान रुपये दिलाने की फरियाद करने के लिए ेअधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रहा है। शिकायत करने पर डीएम समेत अन्य अधिकारियों के निर्देश भी किसान की समस्या का समाधान नहीं करा सके हैं।
गांव भिलावा निवासी सत्यप्रकाश यादव के अनुसार उन्होंने दो नवंबर 14 को पुवायां मंडी स्थित एक आढ़त पर 132 क्विंटल धान बेचा था। धान बिक्री की कुल राशि 1,45200 बनी थी। आढ़ती ने धान तो उठवा लिया, लेकिन रुपये नहीं दिए। कई बार चक्कर लगाने पर आढ़ती ने उसे 35 हजार रुपये दिए और शेष रकम मांगे जाने पर अपमानित कर भगा दिया। थाने से लेकर जिला स्तर तक के अधिकारियों से गुहार लगाने पर दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया, जहां आढ़ती ने यह तो कुबूल कर लिया कि उस पर 1.10 लाख रुपये बाकी है। आढ़ती ने जल्द रुपये अदा करने का शपथपत्र भी दिया, लेकिन उसने दिया अब तक नहीं।
तय तिथि पर रुपये नहीं मिलने पर उसने फिर से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की, पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। अभी तक उसे रुपये नहीं मिल सके हैं। बैंक आदि का कर्ज चुकाने और घर का खर्च चलाने में भारी समस्या के कारण वह आत्महत्या की सोच रहा है। सत्यप्रकाश ने प्रधानमंत्री सहित तमाम अधिकारियों से रुपये दिलाने की गुहार लगाई है।