{"_id":"6aaa4630650e31844f0fdb46","slug":"14-year-old-boy-dies-after-drowning-in-a-pond-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: डबरी में डूबकर 14 साल के किशोर की मौत, 12 घंटे बाद पानी में उतराता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: डबरी में डूबकर 14 साल के किशोर की मौत, 12 घंटे बाद पानी में उतराता मिला शव
Wed, 16 Sep 2026 01:10 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:10 PM IST
सार
गढ़िया रंगीन क्षेत्र के रपड़िया नवादा गांव निवासी किशोर डबरी में डूब गया। 12 घंटे बाद उसका शव पानी में उतराता मिला। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने निकाला शव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शाहजहांपुर के गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के रपड़िया नवादा गांव में मंगलवार दोपहर शौच के लिए गया 14 वर्षीय किशोर डबरी में डूब गया। देर शाम तक उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह करीब 10 बजे गांव से करीब एक किलोमीटर दूर किशोर का शव पानी में उतराता मिला।
विज्ञापन
गांव निवासी ओमलाल का 14 वर्षीय पुत्र विकास मंगलवार दोपहर करीब दो बजे गांव से करीब एक किलोमीटर दूर डबरी के पास शौच के लिए गया था। डबरी रामगंगा के पुराने बहाव से बनी गहरी जगह है। बताया गया कि पैर फिसलने से विकास गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
विज्ञापन
पास में खेल रहे बच्चों ने उसे डूबते देखा तो शोर मचा दिया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसकी तलाश शुरू की। सूचना पर गढ़िया रंगीन पुलिस भी पहुंच गई। गोताखोरों की मदद से देर शाम तक तलाश की गई, लेकिन किशोर का पता नहीं चला।
विज्ञापन
बुधवार सुबह ग्रामीणों ने पानी में शव उतराता देखा। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। बेटे का शव देखकर पिता ओमलाल और मां ओमवती का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गांव में मातम पसरा है।