फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   14 dangerous vehicles seized in Puwayan, only challan issued in Khutar

Shahjahanpur News: पुवायां में 14 डग्गामार वाहन सीज, खुटार में किए सिर्फ चालान

Thu, 28 Dec 2023 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 28 Dec 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
14 dangerous vehicles seized in Puwayan, only challan issued in Khutar
पुवायां में सीज किए गए वाहनों के साथ सीओ। संवाद
पुवायां। एसपी के निर्देश पर बुधवार को पुवायां और खुटार में डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। पुवायां में तो 14 टाटा मैजिक और टेंपो सीज कर दिए गए लेकिन खुटार पुलिस ने 15 टाटा मैजिक व टेपों का सिर्फ चालान काटा। इस कारण यहां डग्गामार वाहनों का संचालन जारी रहा।
विज्ञापन

एसपी ने सड़कों पर अवैध रूप से चल रहे डग्गामार वाहन पकड़ने और कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुवायां पुलिस ने बुधवार सुबह से ही बंडा, खुटार, शाहजहांपुर, निगोही और मोहम्मदी मार्ग पर जांच शुरू कर दी। इस दौरान 14 टाटा मैजिक और टेंपो थाने लाकर सीज कर दिए गए। इधर, कार्रवाई के डर से तमाम चालक सवारियां रास्ते में ही उतारकर वाहन लेकर भाग निकले। इस कारण पूरे दिन डग्गामार वाहनों का खुटार, शाहजहांपुर, बंडा के लिए संचालन बंद रहा।
विज्ञापन

उधर, खुटार पुलिस ने 15 टाटा मैजिक और टेंपो के चालान किए लेकिन एक भी वाहन सीज नहीं किया। चालान के बाद भी डग्गामार वाहनों के चालक सवारियां ढोते रहे। तिकुनियां चौराहे से गोला, पूरनपुर, मैलानी और मुख्य चौराहे से पुवायां, बंडा के लिए डग्गामार वाहन सवारियां ढाेते रहे। खुटार के थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पहले दिन चेतावनी देते हुए चालान किए गए हैं। अगर संचालन बंद नहीं हुआ तो डग्गामार वाहनों को सीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई के बाद डग्गामार वाहनों का संचालन बंद होने से ई रिक्शा चालक खुटार और बंडा के लिए सवारियां ले जाते रहे। इससे ई-रिक्शा चालकों को खूब आय हुई।
--------
पुवायां, खुटार, बंडा और सिंधौली थाना प्रभारियों को डग्गामार वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। अगर खुटार में ठीक से कार्रवाई नहीं हुई है तो जवाबदेही तय की जाएगी।
-पंकज पंत, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed