फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   14 buses removed from Delhi route...travel will be difficult

Shahjahanpur News: दिल्ली मार्ग से हटाईं 14 बसें...सफर होगा मुश्किल

Sat, 20 Apr 2024 05:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 20 Apr 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
14 buses removed from Delhi route...travel will be difficult
रोडवेज बस अड्डा शाहजहांपुर। संवाद
शाहजहांपुर। लोकसभा चुनाव के लिए रोडवेज बसों को दूसरे जिलों में भेजने का सिलसिला शुरू हो गया है। पहले चरण के चुनाव में 14 बसाें से पुलिसकर्मियों को भेजा गया। रविवार को 22 बसें और रवाना की जाएंगी। दिल्ली मार्ग से बसों को हटाने से यात्रियों को सफर करने में दिक्कत आएगी।
विज्ञापन

पहले चरण के चुनाव के लिए 14 बसों से जिले से होमगार्ड और पुलिसकर्मियों को शामली में मतदान कराने के लिए भेजा गया था। ये नई बसें दिल्ली मार्ग से हटाई गईं। अब 21 अप्रैल को 22 बसों को चुनाव ड्यूटी में भेजने की तैयारी है। लंबे मार्ग पर बसों की कमी होने पर डग्गामार वाहन मुसाफिरों के लिए सहारा बनेंगे।
विज्ञापन

---------
गौरीफंटा-दिल्ली मार्ग पर होगी दिक्कत
-चुनाव में बसों के जाने की वजह से दिल्ली मार्ग की बसों के फेरे कम कर दिए गए हैं। वर्तमान में दिल्ली-गौरीफंटा मार्ग पर चलने वाली तीन में से मात्र एक बस चल रही है। इसी तरह अन्य मार्गाें से भी बसों को हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
-पूर्व में बस आने पर अगले दिन रवाना की जाती थी। बसें कम होने पर आने के बाद तुरंत भेजा जाएगा। यात्रियों को दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
सुरेश राठौर, डिपो प्रभारी, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed