{"_id":"5c56e3fabdec2217fc33e237","slug":"131549198330-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरपकड़ अभियान में चार बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरपकड़ अभियान में चार बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धरपकड़ अभियान में चार बदमाश गिरफ्तार
शाहजहांपुर। अपराधियों की धरपकड़ को चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर बाजार पुलिस ने शनिवार रात ईदगाह रोड पर लूट की योजना बना रहे दो बदमाशों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों के पास से दो तमंचा, कारतूस, दो बाइक बरामद की हैं। वहीं रोजा पुलिस ने बनतारा स्थित बैंक के पास दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक तमंचा, एक चाकू व एक बाइक बरामद की है।
थाना सदर बाजार कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह, हद्दफ चौकी इंचार्ज राम मेहर सिंह ने पुलिस टीम के साथ शनिवार रात 12:30 बजे शादाब के केले के गोदाम के पास चौक कोतवाली के मोहल्ला अजीजगंज गिहार बस्ती निवासी अरविंद कुमार व सौरभ कुमार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर दोनों ने 27 जनवरी को घंटाघर के पास बंडा के गांव ररुआ निवासी फैयाज हुसैन की जेब काटकर 50 हजार रुपये निकाल लिए जाने की घटना स्वीकार कर ली। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर चोरी किए गए रुपयों में से उनके घर से 29 सौ रुपये बरामद कर लिए। तलाशी में पुलिस ने अरविंद के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस व एक हीरो हांडा बाइक और सौरभ के पास से भी एक 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस व एक अपाचे बाइक बरामद की है। वहीं थाना रोजा पुलिस ने शनिवार रात बनतारा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के पास वाहन चेकिंग के दौरान गांव गंधरपुर निवासी इकराम व सत्यपाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इकराम के पास से एक 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस और सत्यपाल के पास से एक चाकू व बाइक बरामद की। बाइक के कागज दोनों लोग नहीं दिखा पाए। थाना प्रभारी डीसी शर्मा ने बताया कि दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पकड़े गए लोगों में इकराम शस्त्र फैक्ट्री का संचालन करने के मामले में जेल भी जा चुका है।