{"_id":"5bffe6ddbdec22416939722a","slug":"131543497437-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुवायां में तहसीलकर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुवायां में तहसीलकर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन
Updated Thu, 29 Nov 2018 06:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां में तहसीलकर्मियों ने किया प्रदर्शन
पुवायां (शाहजहांपुर)। बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में पुवायां के तमाम तहसील कर्मियों ने धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बताया कि तमाम बार मांग किए जाने के बाद भी सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं कर रही है। मांगों को लेकर जिस कारण धरना प्रदर्शन करने पर विवश होना पड़ा।
धरने पर बैठे तहसीलकर्मी मणिकांत श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव, आर्येंद्र सिंह, संजय गुप्ता, रतीराम, पुत्तूलाल, मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर वह लोग पुवायां तहसील परिसर में धरने पर बैठे हैं। सरकारी तहसीलकर्मियों की मांगों पर सुनवाई नहीं कर रही है। इस कारण तमाम समस्याएं आ रही हैं। कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट को मिनी सचिवालय घोषित किए जाने, नायब तहसीलदार पद पर दस प्रतिशत कोटा बहाल किए जाने, कंप्यूटर सहायक पद नाम घोषित किए जाने, नकदीकरण की सुविधा बहाल किए जाने, सीजनल सहायक वासिल वाकी नवीस की भर्ती प्रक्रिया फिर शुरू करने और वेतनमान उच्चीकृत किए जाने की मांग की है।