फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   जल भराव से परेशान ग्रामीणों ने जाम लगाया, नारेबाजी

जल भराव से परेशान ग्रामीणों ने जाम लगाया, नारेबाजी

Sun, 05 Aug 2018 12:20 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
जल भराव से परेशान ग्रामीणों ने जाम लगाया, नारेबाजी
जल भराव से परेशान ग्रामीणों ने जाम लगाया, नारेबाजी
विज्ञापन

मिश्रीपुर, तहवरगंज के ग्रामीण कई दिन से झेल रहे परेशानी
दो से तीन फीट तक जल भराव, निकासी की व्यवस्था नहीं
फाटो-38, 39, 40, 41
अमर उजाला ब्यूरो
भागवलखेड़ा। जल भराव से जूझ रहे महानगर से सटे गांव तहवरगंज, मिश्रीपुर के ग्रामीणों का गुस्सा शनिवार को फूट कर सड़क पर आ गया। सैकड़ों ग्रामीणों ने मिश्रीपुर रोड पर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम खुलवाने पहुंचे एसओ थाना आरसी मिशन से भी ग्रामीणों की नोकझोंक हुई। करीब डेढ़ घंटे के बाद एडीएम सर्वेश कुमार ग्रामीणों को समझाबुझा कर जाम खुलवाया। गांव के लोगों का आरोप है कि उनकी सुनवाई नहीं हो रही।

भावलखेड़ा के गांव तहवरगंज, मिश्रीपुर महानगर से सटे हुए हैं। लगातार हो रही बारिश से दोनों गांवों में दो से तीन फीट तक पानी भर गया है। तमाम घरों में भी पानी घुस गया है। पानी निकासी की कोई व्यवस्था न होने से ग्रामीणों को दिक्कतें हो रही हैं। प्रधान समेत ब्लॉक कार्यालय पर भी कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। घरों में पानी घुसने की वजह से तमाम परिवार नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। शनिवार को गुस्साए ग्रामीण रोड पर आ गए। सैकड़ों ग्रामीणों ने मिश्रीपुर रोड जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। रोड पर दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना एसओ आरसी मिशन प्रवेश सिंह फोर्स के साथ जाम खुलवाने पहुंचे। यहां ग्रामीणों की उनसे नोकझोक हो गई। बाद में एडीएम सर्वेश कुमार ने लोगों को समझाबुझा कर जाम खुलवाया। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। एडीएम ने समस्या का शीघ्र निस्तारण करने का भरोसा दिया है। इधर, गांव के लोगों ने भी चेतावनी दी है कि पानी की निकासी न होने पर अब वह हाईवे जाम करेंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed